डब्लूआईआई के निर्देश पर बाघों की गणना करने दो दशक के बाद बस्तर स्थित इंद्रावती टाइगर रिजर्व और कांगेर घाटी नेशनल पार्क पहली बार ट्रैप कैमरा लगाए जाने की योजना है। हालांकि इसके पहले कई बार नक्सल प्रभावित बस्तर में ट्रैप कैमरा लगाए की योजना पर काम किया गया, लेकिन नक्सलियों के विरोध और उनकी दहशत के चलते इसे लगाया नहीं जा सका। इस बार पूरी परिस्थितियां बदल चुकी है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जंगलों में बाघों की संख्या में इजाफा हुआ है। गणना के बाद वास्तविक संख्या का पता चलेगा। बता दें कि देशभर में हर चार साल में बाघों की गणना की जाती है। साथ ही इसकी रिपोर्ट तैयार कर इसे जारी किया जाता है।