दुर्ग से विशाखापटनम चलने वाली वंदेभारत ट्रेन के 6 स्टापेज होंगे। यह दुर्ग से छूटेगी। इसके बाद रायपुर, लखौली, महासमुंद, टिटलागढ़, रायगढ़ा, विजयनगरम और फिर विशाखापटनम पहुंचेगी। इसमें 16 कोच होंगे। दुर्ग से लेकर विशाखापटनम के बीच ट्रेन 665 किमी की दूरी तय करेगी।