Vande Bharat Express: दुर्ग-विशाखापट्टनम रूट को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात, पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी…
Vande Bharat Express: ट्रेन के संचालन की मांग कई दिनों से आंध्रा समाज के लोग कर रहे थे और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी रेल मंत्री अश्वनी वैष्णो को पत्र लिखकर इसे शुरू करने की मांग की थी।
Vande Bharat Express: दुर्ग-विशाखापट्नम एक्सप्रेस को पीएम नरेंद्र मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से 15 सितंबर को हरी झंडी दिखाएंगे। लेकिन 15 सितंबर से पहले ही ये ट्रेन दुर्ग रेलवे स्टेशन पर पहुंची। ये ट्रेन रात करीब 1 बजे दुर्ग रेलवे स्टेशन पर पहुंची।
ये ट्रेन बेहद कम समय में दुर्ग से विशाखापट्नम और विशाखापट्नम से दुर्ग पहुंचेगी। ट्रेन के संचालन की मांग कई दिनों से आंध्रा समाज के लोग कर रहे थे और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी रेल मंत्री अश्वनी वैष्णो को पत्र लिखकर इसे शुरू करने की मांग की थी।
हालांकि रेलवे की तरफ से इस ट्रेन के संचालन का ऑफिशियली समय सामने नहीं आया है, लेकिन ऐसे उम्मीद है कि ये ट्रेन सुबह दुर्ग से चलेगी। अब यात्रियों को दुर्ग-विशाखापट्नम वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन के समय और इसके टिकट फेयर के सामने आने का इंतेजार है।