Train Cancelled: त्योहारी सीजन में यात्रियों को फिर झटका! दुर्ग-निजामुद्दीन एक्सप्रेस रद्द, कई ट्रेनों का बदला मार्ग…
Train Cancelled: त्योहारी सीजन में रेलवे ने दुर्ग-निजामुद्दीन एक्सप्रेस समेत कुल 15 ट्रेनें रद करने का निर्णय लिया है। ऐसे में यात्रियों की परेशान बढ़ गई है।
Train Cancelled: रेल यात्रियों के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। जानकारी मुताबिक बिलासपुर रेलवे जोन समेत दूसरे रेलवे के कई सेक्शनों में ब्लॉक की वजह से एक बार फिर दो साल पहले जैसी स्थिति बन गई है। इससे लंबी दूरी की कुछ ट्रेनें रद्द हो गई है। मार्ग परिवर्तित, ट्रेनों के रूट को बीच में समाप्त कर देने का भी दौर चल रहा है। ऐसे में यात्रियों की परेशान बढ़ गई है।
Train Cancelled: आज से 17 सितंबर तक चलेगा जंक्शन यार्ड को जोड़ने का काम
बुधवार को उत्तर रेलवे के दिल्ली के पलवल, न्यू पृथला जंक्शन यार्ड में ब्लॉक की तारीखें घोषित की गई। (Train Cancelled) इससे दुर्ग से चलने वाली निजामुद्दीन एक्सप्रेस रद्द रहेगी और छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस का मार्ग बदला गया है।
रेलवे प्रशासन के अनुसार अधोसंरचना विकास के कार्य सभी रेल मंडलों में तेजी से शुरू कराया गया है। रेलवे के दिल्ली रेल मंडल के पलवल एवं न्यू पृथला जंक्शन (डेडिकेटेड फ्रंट कॉरिडोर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड) यार्ड को जोड़ने का काम 5 से 17 सितम्बर तक चलेगा।
Train Cancelled: 04 से 15 सितंबर को पुरी से चलने वाली 18477 पुरी-योग नागरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग आगरा,मितावली-खुर्जा जंक्शन-मेरठ नगर होकर रवाना होगी।
6 से 17 सितंबर को योग नागरी ऋषिकेश से चलने वाली 18478 योग नागरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मेरठ नगर- खुर्जा जंक्शन -मितावली-आगरा होकर रवाना होगी।
5 से 16 सितंबर को कोरबा से चलने वाली 18237 कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग आगरा-मितावली-खुर्जा जंक्शन-मेरठ नगर होकर रवाना होगी और (Train Cancelled) इसी रास्ते से बिलासपुर आएगी।
6, 07, 10, 13 एवं 14 सितंबर को विशाखापट्टनम से चलने वाली 20807 विशाखापटनम-अमृतसर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग आगरा-मितावली-गाज़ियाबाद-नई दिल्ली होकर चलेगी।
12 सितंबर को उधमपुर-दुर्ग एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग आदर्श नगर दिल्ली-दिल्ली छावनी-रेवाड़ी जंक्शन-अलवर जंक्शन-मथुरा होकर आएगी।
Train Cancelled: रद्द होने वाली गाड़ियां
6, 10 एवं 13 सितंबर को दुर्ग से गाड़ी संख्या 22867 दुर्ग-निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस रद्द।
7 एवं 14 सितंबर को निज़ामुद्दीन से गाड़ी संख्या 22868 निज़ामुद्दीन-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द।
11 सितंबर को दुर्ग से गाड़ी संख्या 20847 उधमपुर एक्सप्रेस रद्द।
6 एवं 13 सितंबर को उधमपुर से गाड़ी संख्या 20848 दुर्ग के लिए रद्द।