Train Cancelled: ये सभी ट्रेनें दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर होकर चलती हैं। 4 सितम्बर को कोरबा से चलने वाली 22647 कोरबा-कोचुवेली एक्सप्रेस तथा 5 सितम्बर को बिलासपुर से चलने वाली 12849 बिलासपुर-पुणे एक्सप्रेस रद्द रहेगी। दक्षिण मध्य रेलवे की बुलेटिन के अनुसार वारंगल-विजयवाड़ा सेक्शन में विगत दिनों हुई भारी बारिश के चलते इन दोनों ट्रेनों का रैक नहीं आया। (Train Cancelled) क्योंकि, 2 सितम्बर को चेन्नई से चलने वाली 12852 चेन्नई-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रही। इस कारण रैक अभाव की वजह से ऐन वक्त पर इन दोनों ट्रेनों के यात्रियों के सभी टिकट रिफंड करने पड़ रहे हैं।