10 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

Valentines Week 2023: 7 फरवरी से शुरू हो गया प्यार के त्योहार Valentine Week, जानिए किस दिन है कौन सा डे

Valentines Week 2023: इस साल आप भी वैलेंटाइन वीक मनाने की तैयारी में हैं तो प्यार के परीक्षा की डेट शीट चेक कर लें।

2 min read
Google source verification
Valentine's Week Full List 2023

Valentine's Week Full List 2023

Valentine's Week Full List 2023: Valentine Week 2023 यानी प्यार का हफ्ता। इसकी शुरुआत 7 फरवरी सेशुरू हो गया है। इस हफ्ते आप जिंदगी में जिससे भी प्यार करते हैं उसे अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं। इस हफ्ते का हर दिन आप अपने किसी खास के लिए स्पेशल बना सकते हैं।

फरवरी का महीना प्यार (Valentines Week 2023) करने वालों के नाम होता है। वैलेंटाइन डे (Valentine Week 2023) का इंतजार प्यार करने वाले जोड़ों को पूरे साल रहता है। फरवरी में आने वाले वैलेंटाइन वीक के हर दिन लोग अपने पार्टनर से प्यार का इजहार करते हैं। वैलेंटाइन वीक 7 दिनों तक चलता है। जो 7 फरवरी से शुरू हो चुका है और 14 फरवरी तक चलेगा।

ये है वैलेंटाइन वीक (Valentines Week 2023) की पूरी लिस्ट

1. Valentines Week 2023: 7 जनवरी - Rose Day 2023
वैलेंटाइन वीक लिस्ट की शुरुआत रोज डे से होती है, जो 7 फरवरी को है। इस दिन गुलाब को प्यार की निशानी के रूप में पेश किया जाता है।

2. Valentines Week 2023: 8 जनवरी- Propose Day 2023
वैलेंटाइन वीक या लव वीक का दूसरा दिन होता है प्रपोज डे। यानी आप जिसे चाहते हैं, लेकिन अब तक उससे ये बात कह नहीं पाएं हैं तो इससे बेहतर दिन आपके लिए नहीं हो सकता।

3. Valentines Week 2023: 9 जनवरी- Chocolate Day 2023
चॉकलेट डे वैलेंटाइन वीक या लव वीक का तीसरा दिन होता है। यह दिन उस एक चीज के साथ आपके बंधन को खास बनाता है जो चॉकलेट से ज्यादा मीठा होता है। थोड़ी सी चॉकलेट आपके रिश्ते में थैरेपी का काम कर सकती है।

4. Valentines Week 2023: 10 जनवरी- Teddy Day 2023
वैलेंटाइन वीक या लव वीक के चौथे दिन को टेडी डे के रूप में मनाया जाता है! टेडीज सबसे प्यारे और सबसे लोकप्रिय सॉफ्ट टॉय हैं, जो हर लड़की को पसंद होते हैं। ऐसे में आप भी अपनी किसी खास को सॉफ्ट टेडी गिफ्ट कर सकते हैं।

5. Valentines Week 2023: 11 जनवरी- Promise Day 2023
वैलेंटाइन वीक का पांचवा दिन या लव वीक प्रॉमिस डे! इस दिन प्रेमी-प्रेमिका एक-दूसरे से वादा करते हैं कि जीवन के हर मुश्किल में वे हमेशा साथ रहेंगे। इस दिन को एक अवसर के रूप में लें क्योंकि दिन का नाम ही सब कुछ कह देता है!

6. Valentines Week 2023: 12 जनवरी- Hug Day 2023
हग डे यानी प्यारी सी झप्पी, वैलेंटाइन वीक का छठा दिन है। इसे 12 फरवरी को मनाया जाता है। एक आरामदायक हग शब्दों से कुछ ज्यादा कह जाता है। अपने किसी खास को जब आप एक प्यारी सी झप्पी देते हैं तो उसे अपनेपन का एहसास कराने में मदद मिल सकती है।

7. Valentines Week 2023: 13 जनवरी- Kiss Day 2023
वैलेंटाइन वीक के सातवें दिन को किस डे के रूप में मनाया जाता है! किस डे आपके बंधन को मजबूत बनाने के लिए किस करने के बारे में है। ये किस आप अपने प्रेमी, पार्टनर को देने के साथ ही अपने बच्चों, पैरेंट्स या फिर और किसी खास को भी दे सकते हैं।

8. Valentines Week 2023: 14 जनवरी- Valentine's Day 2023
प्यार के संप्ताह का आखिरी और सबसे महत्वपूर्ण दिन है वैलेंटाइन डे। यह दिन हर साल 14 फरवरी को पड़ता है। यह तीसरी शताब्दी के रोमन संत संत वेलेंटाइन की याद में मनाया जाता है। यह खुशी का दिन है, प्यार और प्रतिबद्धता के उत्सव का और अपने साथी को खोजने के आनंदमय उत्साह का।