9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घर या ऑफिस में कभी न लगाएं ये तस्वीरें, वरना परिवार की सुख-शांति पर लग जाएगा ग्रहण

Vastu tips for happiness: कभी-कभी हमारे घर में परिवार के सदस्यों के बीच बिना किसी कारण के लड़ाई-झगड़े शुरू हो जाते हैं। इसका मुख्य कारण घर में लगी तस्वीरें भी हो सकती है।

2 min read
Google source verification
घर या ऑफिस में कभी न लगाएं ये तस्वीरें, वरना परिवार की सुख-शांति पर लग जाएगा ग्रहण

घर या ऑफिस में कभी न लगाएं ये तस्वीरें, वरना परिवार की सुख-शांति पर लग जाएगा ग्रहण

रायपुर. हमने इस बात कर गौर किया होगा कि कभी-कभी हमारे घर में परिवार के सदस्यों के बीच बिना किसी कारण के लड़ाई-झगड़े शुरू हो जाते हैं। जिसके कारण परिवार के बीच आपसी मनमुटाव बढऩे लगता है। इसका मुख्य कारण घर में लगी तस्वीरें भी हो सकती है। वास्तु शास्त्री पं देवनारायण शर्मा ने बताया घर में ऐसी तस्वीरें लगाने से रिश्तों और कारोबार में उठाना पड़ सकता है भारी नुकसान-

घर, ऑफिस या कारखाने में कभी भी लड़ाई-झगड़े से संबंधित कोई भी तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। हमारे मन की स्थिति बहुत कोमल होती है। ऐसे में अगर हमारे सामने बार-बार ऐसी तस्वीरें आएंगी तो हम भी उसी चीजों का अभ्यास करने लगते हैं।

महाभारत के युद्ध जैसी तस्वीरें कभी भी बच्चों के पढ़ाई करने वाले कमरें में नहीं लगानी चाहिए। ऐसा करने से बच्चों के बीच हमेशा लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं और पढ़ाई से उनका ध्यान हट जाता है। ऐसी तस्वीरें कभी भी नवविवाहित पति-पत्नी के बीच भी नहीं लगानी चाहिए। इससे उनके बीच हमेशा मनमुटाव पैदा होता है।

घर में लड़ाई-झगड़े की फोटो घर की बैठक में लगाने से घर के लोगों का सामाजिक संबंध खराब होता है। इससे घर के लोगों का समाज के लोगों के साथ व्यवहार कड़वा हो जाता है। दुकान में ऐसी तस्वीरें लगाने से दुकानदार और ग्राहकों के बीच संबंध खराब होते हैं और दुकान में बिक्री में कमी आने लगती है।

ऐसी तस्वीरें कारखानों या फैक्ट्री में लगाने से कारखानों में आय से संबंधित समस्याएं आने लगती है। इसके अलावा फैक्ट्री में मजदूरों से संबंधित समस्याएं जैसे- यूनियन लीडर तैयार हो जाना, फैक्ट्री में आए दिन हड़ताल होना, मजदूरों के बीच आपसी मत्भेद जैसी समस्या आने लगती है।

Vastu tips की खबर यहां बस एक क्लिक में

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..

LIVE अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News

एक ही क्लिक में देखें Patrika की सारी खबरें