
Weather Forecast: Rain in few areas of Chhattisgarh
रायपुर . छत्तीसगढ़ के मौसम में बदलाव हो गया है। तीन दिन पहले ठंड का एहसास होने लगा था लेकिन रविवार को दिन के तापमान में 2 डिग्री बढ़ोतरी दर्ज की गई। आने वाले 2 दिनों में तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है।
बंगाल की खाड़ी में चक्रवात बना हुआ है। यह उड़ीसा, पश्चिम बंगाल से लेकर झारखंड तक 1.5 किमी तक फैला हुआ है। यही वजह है कि मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक प्रदेश में उत्तरी हवाओं का असर कम है।
उनके मुताबिक फिलहाल उत्तर भारत से आने वाले हवाओं से राज्य में ठंड पड़ती है, जो पूर्व की गर्म हवाओं से प्रभावित हो रही है। अगले 24 से 48 घंटे में प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।
राज्य में सबसे ठंडा रहा अंबिकापुर
अंबिकापुर और पेंड्रारोड का तापमान लगातार 12 से 13 डिग्री के बीच बना हुआ है। जहां रविवार को पूरे प्रदेश में तापमान बढ़ा तो रायपुर का तापमान स्थिर ही रहा। रायपुर, जगदलपुर का तापमान सामान्य से अधिक था, जबकि अन्य जिलों के तापमान सामान्य से कम रहा।
उधर, उत्तर भारत के मौसम की बात करें तो दिल्ली और आस-पास के इलाकों में धुंध का कहर देखा जा रहा है। पिछले दिनों दिल्ली और आस-पास के इलाकों में हल्की बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया। दिल्ली में हुई हल्की बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। ठंडी हवाओं के कारण सर्द मौसम का एहसास दिल्लीवालों कर रहे हैं।
Published on:
20 Nov 2017 03:11 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
