रायपुर

Weather Report: छत्तीसगढ़ में मानसून अटका! इस जिले में कर रहा है आराम, आज कहां होगी बारिश, यहां जानें मौसम का हाल

Weather Report: राजधानी समेत प्रदेश के कई इलाके शनिवार की सुबह प्री मानसून बारिश से तरबतर हो गए। राजधानी में 24 घंटे में 42.2 मिमी पानी बरस गया। इससे कई इलाकों में पानी भी भर गया। नौतपा सातवें दिन भी नहीं तपा। बाकी दो दिन भी ठंडा ही रहेगा। ऐसा पहली बार हो रहा है […]

less than 1 minute read
Jun 01, 2025
आज कहां होगी बारिश (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Weather Report: राजधानी समेत प्रदेश के कई इलाके शनिवार की सुबह प्री मानसून बारिश से तरबतर हो गए। राजधानी में 24 घंटे में 42.2 मिमी पानी बरस गया। इससे कई इलाकों में पानी भी भर गया। नौतपा सातवें दिन भी नहीं तपा। बाकी दो दिन भी ठंडा ही रहेगा। ऐसा पहली बार हो रहा है कि नौतपा के 9 दिन प्री मानसून बारिश होगी। दूसरी ओर, दक्षिण-पश्चिम मानसून दंतेवाड़ा के आसपास ही अटका हुआ है।

शनिवार को बस्तर संभाग के बीजापुर व भैरमगढ़ इलाकों में ही उल्लेखनीय बारिश हुई। बीजापुर में 50.3 व भैरमगढ़ में 40 मिमी से ज्यादा बारिश हुई। पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश देवभोग में 105 मिमी पानी गिरा। इसके अलावा व वाड्रफनगर व बिलाईगढ़ में 60, बम्हनीडीह व छुरा में 50, गरियाबंद, माना में 40 मिमी बारिश हुई। सूरजपुर, सरसींवा व गोबरा नवापारा में 30 मिमी पानी गिरा। 10 से 20 मिमी वर्षा कई स्थानों पर हुई।

अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं आएगा। इसके बाद अगले दो दिन में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। रविवार को कहीं-कहीं तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी।

औंधे मुंह गिर गया पारा, उमस ने बढ़ाई परेशानी

प्री मानसून बारिश के कारण प्रदेशभर में पारा औंधे मुंह गिरा है। राजधानी में अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री रहा, जो सामान्य से 11.7 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री रहा। यह सामान्य से 4 डिग्री कम रहा। ज्यादातर स्थानों पर ढाई से 11.7 डिग्री तक कम रहा। रात का तापमान भी सामान्य से एक से 5 डिग्री तक कम चल रहा है।

Published on:
01 Jun 2025 08:54 am
Also Read
View All
CG News: छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल ने रचा आवास क्षेत्र में नया कीर्तिमान,एक वर्ष में 1022 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियों का विक्रय

CG Tourism: नए साल पर घूमने के लिए बेस्ट पिकनिक स्पॉट, यहाँ बनेगी यादगार शुरुआत, देखें पूरी लिस्ट

कर्तव्य पथ पर दिखेगा जनजातीय वीर नायकों को समर्पित देश का पहला डिजिटल संग्रहालय, गणतंत्र दिवस के लिए छत्तीसगढ़ की झांकी का चयन

बड़ी नियुक्ति: छत्तीसगढ़ के IPS जितेंद्र शुक्ला बने NSG में ग्रुप कमांडर, गृह मंत्रालय ने तत्काल रिलीव करने भेजा पत्र

Road Accident: नवा रायपुर में दर्दनाक हादसा, जीजा-साले को बस ने रौंदा, परिजनों में पसरा मातम

अगली खबर