29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कौन-सा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम है अनलकी, जहां हार की बनी हैट्रिक

मैच से पहले ग्रुप में सातवें स्थान पर रही सर्विसेस की यह सीजन की पहली जीत है। सर्विसेस ने बोनस सहित 7 अंक अर्जित किए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 19 Nov 2017, 8:11 PM IST

Shahid Veeranarayan Singh International Cricket Stadium

Shahid Veeranarayan Singh International Cricket Stadium

अनुपम राजीव राजवैद्य@रायपुर. छत्तीसगढ़ के खाते में एक हैट्रिक दर्ज हुई है, कोई भी क्रिकेट टीम ऐसा रिकॉर्ड नहीं बनाना चाहेगी। छत्तीसगढ़ अपने होम ग्राउंड पर लगातार तीन मैच हार गया। इतना ही नहीं, तीनों बार एक पारी के बड़े अंतर से छत्तीसगढ़ को शिकस्त झेलनी पड़ी है।

रणजी ट्रॉफी ग्रुप डी मैच के तीसरे दिन ही छत्तीसगढ़ को सर्विसेस ने एक पारी व 9 रन से हरा दिया। छत्तीसगढ़ अनलकी होम ग्राउंड का कलंक नहीं धो पाया। मैच से पहले ग्रुप में सातवें स्थान पर रही सर्विसेस की यह सीजन की पहली जीत है। सर्विसेस ने बोनस सहित 7 अंक अर्जित किए।

शहीद वीरनारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम परसदा में रविवार को छत्तीसगढ़ ने कल के स्कोर बिना नुकसान 24 रन से आगे खेलना शुरू किया। सलामी बल्लेबाज सिद्धार्थ चंद्राकर ने अपने स्कोर में 4 रन का इजाफा किया। छत्तीसगढ़ का स्कोर 30 रन पहुंचा, तभी दिवेश पठानिया की गेंद पर सिद्धार्थ (9 रन) बोल्ड हो गए। पठानिया ने दूसरा झटका आशुतोष सिंह (4 रन) को पगबाधा आउट कर दिया।

Read More: हर आंखें हुई नम, जब चार बेटियों ने मां की अर्थी को कांधा देकर किया अंतिम संस्कार

इसके बाद कप्तान अभिमन्यु चौहान और विकेटकीपर मनोज सिंह ने संभलकर खेलना शुरू किया और टीम का स्कोर 79 रन तक पहुंचाया। सर्विसेस के पठानिया ने अभिमन्यु को बोल्ड कर छत्तीसगढ़ को बड़ा झटका दिया। अभिमन्यु और मनोज के बीच 41 रन की साझेदारी हुई थी, जो दूसरी पारी में छत्तीसगढ़ की बड़ी साझेदारी रही।

Read More: लड़कियों ने किया एेसा तड़क-भड़क डांस, 100 बार देखने के बाद भी नहीं भरेगा मन

स्टार बैट्समैन अमनदीप फिर नहीं खोल पाए खाता
छत्तीसगढ़ के स्टार बैट्समैन अमनदीप खरे की बल्लेबाजी का जौहर प्रदेश के क्रिकेटप्रेमी नहीं देख पाए। अमनदीप दूसरी पारी में भी खाता नहीं खोल पाए। पठानिया की गेंद पर अमनदीप कैच थमा बैठे। पठानिया ने एक ही ओवर में अभिमन्यु और अमनदीप का विकेट लिया।