9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायपुर

Watch video : धरनास्थल पर बिहान की महिलाओं ने 1001 पार्थिव शिवलिंग बनाकर किया पूजन

- बिहान कैडरों के 7 सूत्रीय मांग को शीघ्र पूरा करें सरकार : चन्द्रिका वैष्णव

Google source verification

दिनेश यदु @ रायपुर. वेतन बढ़ाने सहित सात सूत्रीय मांगों को लेकर बिहान योजना की महिलाओं का तूता स्थित धरनास्थल पर अनिश्चितकालीन प्रदर्शन जारी है। सोमवार को धरनारत महिलाओं ने 1001 पार्थिव शिवलिंग बनाकर पूजन किया। संघ की अध्यक्ष चन्द्रिका वैष्णव ने बताया की राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) अंतर्गत कार्यरत बिहान कैडर (पीआरपी, ऍफ़एलपीआरपी., आरबीके, बैंक मित्र, सक्रिय महिला, कृषि मित्र, पशु मित्र) 24 जुलाई से 7 सूत्रीय मांग को लेकर अनिश्चितकालीन में बैठे हुए हैं। आन्दोलन के 15वें दिन सावन सोमवार को पार्थिव शिवलिंग बनाकर पूजा कर मांग पूर्ण करने सरकार को सद्बुद्धि देने के लिए प्रार्थना की।