8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गंजबाजार में एक ही रात में टूटे तीन दुकानों के ताले, चोरों ने हजारों के सामान की लगाई चपत

चोरी की वारदात-पुरानी चोरियों में एक का खुलासा भी नहीं कर सकी कोतवाली पुलिस
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायसेन

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 26 Jul 2018, 12:43 PM IST

raisen, raisen news, raisen patrika, patrika news, patrika bhopal, bhopal mp, latest hindi news, police, theft, theft in raisen, raisen crime, crime news,

गंजबाजार में एक ही रात में टूटे तीन दुकानों के ताले

रायसेन@शिवलाल यादव की रिपोर्ट...
पुलिस महकमे अधिकारियों द्वारा आम आदमियों की सुरक्षा से लेकर रात्रिकालीन की जाने वाली पुलिस गश्त में सालाना लाखों का डीजल पेट्रोल फूंका जा रहा है। वहीं चोर पुलिस को चुनौती और चकमा देकर चोरियों की वारदात को अंजाम दे रहे हैं।इससे रात में की जाने वाली पुलिस गश्त पर सवाल उठने लगे हैं। बारिश के इस मौसम में शहर में एक बार फिर चोरियों की वारदातों का सिलसिला शुरू हो गया है। बीती रात शहर के गंजबाजार क्षेत्र की रात में तीन दुकानों के ताले तोड़कर चोरों ने घुसकर अज्ञात चोर गिरोह ने नकदी पच्चीस हजार चिल्लर सहित हजारों का सामान समेट कर चंपत हो गए हैं। गुरूवार को सुबह सूचना मिलते ही कोतवाली टीआई रूपेश दुबे ने पुलिस अधिकारी पुलिस जवानों को मौके पर भेजकर इस मामले की गहन जांच पड़ताल कराई।

raisen news,
raisen patrika
,
patrika news
,
patrika bhopal
,
bhopal mp
,
latest hindi news
,
police
,
theft
, theft in raisen,
raisen crime
,
crime news
, " src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/07/26/theft1_3159501-m.jpg">

मालूम हो कि पिछले साल इसी गंजबाजार क्षेत्र की किराना दुकानों समेत हार्डवेयर स्टील फर्नीचर की दुकानों के चोरों ने ताले तोड़कर नकदी सहित हजारों रूपए का माल चुराकर ले गए थे। इस मामले की रिपोर्ट पार्षद संतोष राठौर ने कोतवाली थाने में दर्ज कराई गई ।लेकिन हैरत की बात तो यह है कि सालभर बाद भी कोतवाली थाना पुलिस ने इन चोरों का सुराग लगाना मुनासिब नहीं समझा है। श्रीराम लीला गेट के सामने एक मोबाइल दुकान को भी चोरों ने निशाना बनाया था।

raisen news , raisen patrika, patrika news, patrika bhopal, bhopal mp, latest hindi news, police, theft, theft in raisen, raisen crime, crime news, " src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/07/26/theft2_3159501-m.jpg">

कोतवाली टीआई रूपेश दुबे ने कहा कि शहर के गंजबाजार क्षेत्र माता महाकाली मंदिर के नजदीक आरके कलेक्शन और गारमेंट्स की दुकान में बीती रात चोरों ने एक दुकान के ताले तोड़े और दूसरी बूटहाउस की दुकान के शटर के ऊपरी भाग की चादर को हटाकर प्रवेश किया। चोरों ने इन दुकानों की ड्राज के तालेतोड़कर नकदी 25 रूपए से अधिक और चिल्लर चुरा ली। इसके अलावा बूटहाउस की दुकान में से 14 जोड़ी महंगे जूते चप्पलों को भी चुराकर ले गए। वही बगल की दुकान के भीतर घुसकर चोरों ने 5 जोड़ी रैनकोट, 13 जोड़ी जीन्स पेंट, 30 जोड़ी चड्डी बनियान, 10-12 गमछे बच्चे 6-7 जोड़ी पेंट भगवान का सिंहासन छवियां चुराकर ले गए हैं। दुकान संचालक राकेया धाकड़ ने कहा कि ***** हाउस की दुकान में चोरों ने शटर के ऊपरी भाग से प्रवेश किया। इस में में किसी बाल चोर का भी सहयोग किया गया है।

इसके बगल की साथी मेडिकल स्टोर के भी अज्ञात चोर गिरोह ने ताले तोड़कर अंदर घुस गए। मेडिकल दुकान संचालक उत्तम सरकार ने कहा कि चोरों ने उनकी दुकान के ताले तोड़कर अंदर प्रवेश किया। दुकान की ड्राज का ताला तोड़कर नकदी चिल्लर 90 रूपए की चुराकर ले गए हैं। चोरी कीवारदात में चोर गिरोह नकदी 25 हजार से अधकिकिसामेत 30 हजार कामाल और नकदी चिल्लर चुराकर ले गए हैं। कोतवाली पुलिस ने फिलाहल अज्ञात चोरों के खिलाफ भादन्वि की धारा 457, 380 के तहत केस दर्ज कर कोटावाली पुलिस द्वारा अज्ञात चोरों की खोजबीन फिलहाल सरगर्मी से खोज प्रारंभ कर दी है।