28 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP में यहां बरसाना की तर्ज पर होती है ‘लठमार होली’, बड़ी संख्या में जुटती है भीड़

MP News: उत्तर प्रदेश की मशहूर लठमार होली की तर्ज पर मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के दीवानगंज में का लठमार होली आयोजन किया जाता है।

less than 1 minute read
Google source verification
mp news

फोटो- एआई जनरेटेड

MP News: मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के दीवानगंज कस्बे के गोसाई मोहल्ले में हर वर्ष की तरह इस बार भी बरसाना की तर्ज पर पारंपरिक लठमार होली का आयोजन किया जाएगा। यह अनोखी परंपरा क्षेत्र में सांस्कृतिक पहचान बन चुकी है, जिसे देखने आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। गोसाई मोहल्ले में होली के अवसर पर महिलाएं पुरुषों को प्रतीकात्मक रुप से लाठियों से प्रहार करती हैं, जबकि पुरुष ढाल लेकर बचाव करते हैं। इस दौरान फाग गीत, ढोल. मांदल और रंग. गुलाल के साथ पूरा मोहल्ला उत्सव में डूब जाता है।

लठमार होली से प्रेरणा लेकर हुई शुरूआत

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह परंपरा वर्षों पुरानी है और इसे बरसाना की प्रसिद्ध लठमार होली से प्रेरणा लेकर शुरु किया गया था। आयोजन के दौरान श्रद्धालु और दर्शक पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होते हैं, जिससे वातावरण ब्रेज की होली जैसा प्रतीत होता है। कार्यक्रम के बाद सामूहिक फाग और प्रसाद वितरण भी किया जाता है। ग्रामीणों के अनुसार हमारे यहां की लठमार होली क्षेत्र की पहचान बन गई और हर साल लोग इसका इंतजार करते हैं।

यूपी की लठमार होली है विश्व प्रसिद्ध

उत्तर प्रदेश के बरसाना और नंदगांव की लठमार होली विश्व प्रसिद्ध है, जहां राधा कृष्ण की लीला पर आधारित यह परंपरा सदियों से निभाई जा रही है। उसी परंपरा की झलक अब दीवानगंज के गोंसाई मोहल्ले में भी देखने को मिलती है। गांव वाले जब चल समारोह लेकर इस मोहल्ले में जाते हैं तो वहां की महिलाएं चल समारोह का स्वागत भी लठमार होली से करती हैं हालांकि इससे किसी को कोई हानि नहीं पहुंचती है। बल्कि चल समारोह में आए लोग भी इन्हीं के साथ सम्मिलित होकर होली पर्व को धूमधाम से मनाते हैं।