ट्यूशन टीचर के बेटे को खिलाई सल्फास
घटना रायसेन जिले के सांची की है जहां रहने वाले शैलेन्द्र नेमा कोचिंग पढ़ाते हैं। पड़ोस में ही रहने वाली युवती कृतिका (बदला हुआ नाम) भी उनके पास अक्टूबर नवंबर के महीने में 12वीं कक्षा की कोचिंग पढ़ने के लिए आया करती थी। कृतिका का तीन साल से अभिषेक नाम के युवक से अफेयर चल रहा था और कृतिका अभिषेक के प्यार में इस कदर दीवानी थी कि उसने प्रेमी के साथ अच्छी जिंदगी बिताने के लालच में कत्ल जैसी संगीन वारदात को अंजाम दे डाला। बेटे की मौत का गम झेल रहे पिता शैलेन्द्र ने बताया कि घटना के दिन 12 साल का बेटा विनायन घर पर अकेला था। इसी दौरान कृतिका घर पहुंची और सल्फास की गोलियां पानी में मिलाकर उसे जबरदस्ती पिला दीं, इसके बाद तकिए से उसका गला दबाया जिससे वो बेसुध हो गया और फिर घर से नकदी व जेवरात लेकर घर से भाग गई। उन्होंने बताया कि बेटे विनायक ने मौत से पहले उन्हें ये सारी बात बताई थी।