ग्वालियर. शादी के महज एक महीने बाद ही नवविवाहिता के फांसी लगाने की मामला ग्वालियर का है। जहां कमल सिंह का बाग इलाके में रहने वाली नवविवाहिता ने शनिवार को घर पर ही फांसी लगा ली। घटना के वक्त महिला का सास घर पर थीं, काफी देर तक जब नवविवाहिता के कमरे में कोई हलचल नहीं हुई तो सास ने कमरे में जाकर तो घटना का पता चला। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची । पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होने की बात भी सामने आई है।