ग्वालियर. मध्यप्रदेश में एक बार फिर मसाज पार्लर की आड़ में देह व्यापार का कारोबार किए जाने का मामला सामने आया है। इस बार मामला ग्वालियर का है जहां शनिवार को पुलिस ने एक स्पा सेंटर पर छापेमारी करते हुए वहां चलाए जा रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया। पुलिस ने स्पा सेंटर से सेक्स रैकेट से जुड़ी 8 लड़कियों को पकड़ा है जिनके साथ 3 लड़कों को भी पकड़ा गया है। स्पा सेंटर पर हुई छापेमारी में पुलिस को आपत्तिजनक सामग्री भी मिली है।