शिवपुरी. शिवपुरी में नौ महीने की गर्भवती एक महिला ने अपने प्रेमी पर बच्चे को गिराने का दबाव बनाने का आरोप लगाने एसपी से शिकायत की है। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए महिला थाने को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। महिला ने बताया कि छोटी बहन के जेठ के साथ उसका प्रेम संबंध चल रहा था और अब जब वो गर्भवती हो गई तो प्रेमी शादी करने से इंकार कर रहा है और बच्चे को गिराने का भी दबाव बना रहा है।