ग्वालियर. ग्वालियर में एक नाबालिग के साथ रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना करीब एक साल पहले की है जिसकी शिकायत अब छात्रा ने पुलिस में दर्ज कराई है। पीड़िता का आरोप है कि रेप करते वक्त आरोपी ने वीडियो कॉल कर अपने दोस्त को पूरी घटना दिखाई थी और वीडियो भी बना लिए थे, जिन्हें वायरल की धमकी देकर आरोपी ने बार-बार उसके साथ रेप किया और जब दूसरी जगह शादी पक्की हुई तो ससुरालवालों को रेप का वीडियो भेज दिया जिससे उसका रिश्ता टूट गया।