जेठ ने साढ़ू के साथ मिलकर लूटी आबरू
घटना महाराजपुरा थाना इलाके के एक गांव का है जहां रहने वाली 22 साल की योगिता (बदला हुआ नाम) ने पति के साथ थाने में पहुंचकर अपने साथ हुए गैंगरेप की शिकायत दर्ज कराई है। गैंगरेप का आरोप योगिता ने अपने जेठ व उसके साढ़ू पर लगाया है। योगिता ने बताया कि घटना नवंबर 2021 की है। तब पति काम के सिलसिले में घर से बाहर गया था और वो किसी काम से अपने ससुराल गई थी। ससुराल में जेठ पद्म, उसका साढ़ू हरिसिंह और राकेश बैठे हुए थे। घर पर किसी महिला के न होने के कारण वो वापस आने लगी तो जेठ व उसका साढ़ू उसे पकड़कर घर के अंदर ले गए जहां दोनों ने मिलकर मुंह में कपड़ा ढूंस दिया और रेप किया।