scriptउर्स देखने जा रहे यात्रियों से भरा वाहन अनियंत्रित हो कर पलटा, २० घायल | Road accident latest news in hindi | Patrika News
राजगढ़

उर्स देखने जा रहे यात्रियों से भरा वाहन अनियंत्रित हो कर पलटा, २० घायल

खिलचीपुर से राजगढ़ जा रहे थे लोग, रघुनाथपुरा जोड़ के पास हुआ हादसा, दो गंभीर को भोपाल किया रैफर

राजगढ़Mar 14, 2018 / 11:56 am

योगेंद्र Sen

hospital

Injured in treatment at District Hospital

राजगढ़. खिलचीपुर से उर्स देखने आ रहे लोगों से भरा हुआ एक मैजिक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें सवार कई लोग घायल हो गए। संख्या से कई गुना बैठी सवारियों में से गंभीर घायल दो लोगों को राजगढ़ में प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रैफर किया गया। रात में समय पर सभी को उपचार नहीं मिलने के कारण गहमागहमी भी हुई और रात डेढ़ बजे तक अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल रहा।

जानकारी के अनुसार खिलचीपुर से रात करीब आठ बजे निकले मैजिक वाहन में बेतहाशा सवारी भरी हुई थी। लगभग सभी खिलचीपुर के लोग इसमें बैठे हुए थे। बड़बेली से आगे स्थित रघुनाथपुरा जोड़ के पास यह मैजिक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दौरान रास्ता उर्स के कारण काफी चल रहा था।

ऐसे में रास्ते से निकल रहे लोगों ने मदद करते हुए कुछ को खिलचीपुर तो कुछ को राजगढ़ अस्पताल पहुंचाया। जहां शुरुआती दौर में चिकित्सकों की कमी के कारण समय पर उपचार नहीं मिलने से कुछ गहमागहमी भी हुई। हालांकि जैसे-जैसे सूचना मिली। एक के बाद एक डॉक्टर अस्पताल पहुंचे और सभी को उपचार दिया। इनमें से दो लोगों को भोपाल रेफर किया गया है।


जरूरी है सतर्कता
उर्स में लाखों लोग आते है। ऐसे में ट्राफिक नियमों को तोड़कर लोग सफर करते है, जो कई बार दुर्घटना का कारण भी बन जाता है। अभी पांच दिन और उर्स चलेगा और भीड़ आती रहेगी। ऐसे में सर्तकता बहुत ही जरूरी है। क्योंकि खुजनेर रोड निर्माणाधीन है तो ब्यावरा और खिलचीपुर दोनों रास्ते अच्छे होने के कारण इन पर वाहन तेज चलाए जा रहे है।

ये हुए घायल
घायलों में अकरम (४०), अरफिया (१२),जुनैद (२५), जिनेश (५५), महेश(२७), फैजान(१२), लीलम खान(४०), आवेश(१७), इरशाद(४०), हासिफ(२२), कुनाल(१६) , जुनैद(२२), अनिल(१३), बंटी (१८), उदित(११), दिनेश और ललित आदि शामिल है।

सूचना मिलने के साथ ही घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया और दो लोगों को गंभीर चोंटें होने के कारण रेफर किया गया है। करीब एक दर्जन लोग अभी भी भर्ती है।
– मुकेश गौड़, थाना प्रभारी राजगढ़

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो