Festival Season : नगर में पड़ने वाले साप्ताहिक बाजार में रविवार के दिन गंडई पुलिस की सक्रियता नजर आई। आपराधिक गतिविधियों के लोगों पर पैनी नजर रखी गई।
गंडई पंडरिया. नगर में पड़ने वाले साप्ताहिक बाजार में रविवार के दिन गंडई पुलिस की सक्रियता नजर आई। आपराधिक गतिविधियों के लोगों पर पैनी नजर रखी गई। साप्ताहिक बाजार के दिन लोग खरीददारी करने गंडई आते हैं। गंडई पुलिस ने लोगों को सतर्कता के साथ खरीददारी करने अपने मोटर साइकिल सहित अन्य सामानों की सुरक्षा करने की सलाह दे रहे हैं।
आगामी दिनों में दोनों में रक्षाबंधन पर्व है जिसके चलते बाजार में खरीदी-बिक्री करने वाले लोगों की भीड़ बढ़ी है। इसलिए पुलिस गश्त कर पहले से अलर्ट कर रही है।
साप्ताहिक बाजार के दिन पुलिस बाजार क्षेत्र के मनिहारी पसरा, चिकन मार्केट, मछली पसरा, कपड़ा बाजार, सब्जी बाजार, सराफा लाइन, जिला मुख्यालय रोड, बस स्टैंड, ए मार्केट, बी मार्केट में गश्त किया गया।
इस दौरान थाना प्रभारी शिव शंकर गेंदले, सहायक उप निरीक्षक धुरवा राम नागवंशी, आरक्षक लकेश्वर पटेल सहित पुलिस के जवान टीम में शामिल रहे।