राजनंदगांव

Khairagarh Byelection : कांग्रेस की यशोदा वर्मा ने 20067 मतों से जीत कर रचा इतिहास, भाजपा में छायी मायूसी

खैरागढ़ उपचुनाव में कांग्रेस की जीत से बड़ी ताकत मिली है। उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में हार के बाद खैरागढ़ की जीत मायने रखती है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिन रात मेहनत करके खैरागढ़ में मतदाताओं से संपर्क किया और उन्हें विकास के प्रति आश्वस्त किया। मतदाताओं ने पूरा भरोसा किया और कांग्रेस को मत व समर्थन दिया।

2 min read
जीत का जश्न मनाते कांग्रेसी

राजनांदगांव. Rajnandgaon news खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव ( Khairagarh Byelection news ) में कांगे्रस ने जीत दर्ज इतिहास रच दिया। कांग्रेस की उम्मीदवार यशोदा वर्मा ने भाजपा के कोमल जंघेल को भारी अंतर से परास्त कर सीट कांग्रेस की झोली में डाल दी। यशोदा वर्मा ने यह जीत 20067 मतों के भारी अंतर से जीती है।
शनिवार को सुबह शुरू हुई मतगणना के प्रथम राउंड में ही कांग्रेस प्रत्याशी ने बढ़त बना ली थी और यह बढ़त अंतिम राउंड तक बढ़ती रही। यही कारण रहा कि भाजपा के उम्मीदवार कोमल जंघेल कभी मुकाबले में आ ही नहीं पाए और कांग्रेस के खेमे में प्रत्येक राउंड में खुशियोंं की बौछार होती रही।

अब जिला बनाने की तैयारी
कांग्रेस ने घोषणपत्रम में ऐलान किया था कि अगर खैरागढ़ सीट कांग्रेस जीतती है तो खैरागढ़ को जिला बनाया जाएगा। अब कांग्रेस की जीत हो चुकी है ऐसे में खैरागढ़ का जिला बनना तय माना जा रहा है। जानकारी मिली है कि मुख्यमंत्री की जिला बनाने की घोषणा पर अमल करने के लिए अधिकारी सक्रिय हो गए हैं ताकि जल्द से जल्द खैरागढ़ को जिला घोषित किया जा सके
कड़ी सुरक्षा में हुई मतगणना
कड़ी सुरक्षा के बीच शनिवार सुबह शुरू हुई मतगणना में सबसे पहले डाक मतपत्रों की गणना के लिए पेटी खोली गई। इसमें 17 सर्विस वोटर और 104 दिव्यांग व 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के द्वारा डाक मतपत्र से डाले गए थे।
वोटों की गिनती के प्रथम राउंड मतगणना में 1175 वोटों से कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा आगे हो गईं और अंत तक बढ़त बनाने में कामयाब रहीं।
अधिकारियों ने लिया जायजा
प्रशासनिक अधिकारी और सुरक्षाबल मतगणना स्थल पर लगातार नजर रखे हुए हैं। सभी बड़े अधिकारी जायजा ले रहे हैं। चुनाव आयोग के नियमों के अनुसार मतगणना कराई जा रही है और किसी भी ऐसे शख्स को एंट्री नहीं दी जा रही है, जिससे कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़े।
राज्य बीज विकास निगम परिसर में गिनती
प्रशासन ने मतगणना स्थल राज्य बीज विकास निगम के गोदाम में के इर्द-गिर्द सुरक्षा के सख्त बंदोबस्त किए हैं। प्रशासनिक अधिकाििरयों ने इसके लिए एक दिन पहले शुक्रवार को रिहर्सल भी किया था। मतगणना के समय कोई भी ऐसा इलेक्ट्रानिक उपकरण जिसमें आडियो, वीडियो, विजुवल लिया जा सकता है, प्रतिबंधित कर दिए गए हैं। 14 टेबल में 2 कर्मचारी एवं एक माईक्रो ऑब्र्जवर तैनात किए गए थे। गौरतलब है कि खैरागढ़ विधायक देवव्रत सिंह के निधन के कारण उपचुनाव हुआ है।

Published on:
16 Apr 2022 03:51 pm
Also Read
View All

अगली खबर