
राजसमंद. पुलिस की गिरफ्त में मकान में आग लगाने के आरोपी।
राजसमंद. बंद मकान को आग लगाकर लाखों का नुकसान करने के दो आरोपियों को राजनगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
गत 7 मई को प्रार्थी उमेश कुमार शर्मा पुत्र गंगाराम वर्ष निवासी गुर्जरगुड़ा ने पेश रिपोर्ट में बताया कि उसकी पुत्री रचना की शादी आगामी 12 जून को होने से उसने शादी का सामान टीवी, पंखा, सिलाई मशीन, कंबल, बिस्तर, खाने-पीने के सामान, अंगूठी, सोने की चेन, घरेलू सामान व अनाज घर में रखे हुए थे। शादी का और सामान खरीदने पूरा परिवार 7 मई को दोपहर ताला लगाकर कांकरोली गया था। दिन में 2 बजे सूचना मिली कि घर में आग लग रही है। पहुंचकर देखा तो दमकल आग बुझा रही थी। घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। 8 लाख रुपए का नुकसान हुआ। मकान में दरारें आ गई। रिपोर्ट में आशंका जाहिर की कि आग हीरा बंजारा पुत्र बिहारी व विनोद बंजारा लगा सकते हैं। दोनों ने उमेश के परिवार से मारपीट तथा लड़ाई-झगड़ा किया था।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारियों ने टीम गठित की। थानाधिकारी डॉ. हनवन्त सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में अनुसंधान कर संदिग्ध आरोपी हीरा (36) व विनोद (21) पुत्र किशन बंजारा को डिटेन कर पूछताछ की। पुलिस को उन्होंने बताया कि प्रार्थी की पुत्री की शादी कराने से नाराज होकर सबक सिखाने के मकसद से उन्होंने सुनियोजित तरीके से इस घटना को अंजाम दिया।
जुआ खेलते हुए हिस्ट्रीशीटर सहित 6 आरोपी गिरफ्तार, नकदी बरामद की
राजसमंद. राजनगर थाना पुलिस दल ने जगह-जगह दबिश देकर जुआ खेलते छह बदमाशों को गिरफ्तार किया व उनके कब्जे से 4830 रुपए जब्त किए।
सीआई डॉ. हनवन्त सिंह राजपुरोहित के अनुसार चन्द्रप्रकाश (62) पुत्र भंवरलाल नन्दवाना निवासी अहीरों की पोल राजनगर, रतनलाल खटीक (32) पुत्र बाबूलाल निवासी कलालवाटी, तोहिद हुसैन (30) पुत्र खलील मोहम्मद निवासी पठानवाड़ी, अल्ताफ हुसैन (50) पुत्र शमशुशाह निवासी नायकवाड़ी, बंशीलाल (25) पुत्र नारायणलाल माली निवासी रेड़ा की गवाड़ी मालीवाड़ा तथा मनोवर खां (43) पुत्र अनवर खां निवासी पठानवाड़ी को गिरफ्तार कर राशि जब्त की। अल्ताफ हुसैन राजनगर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके विरुद्ध मारपीट, लूट, आरपीजीओ, छेड़छाड़, एनडीपीएस, आम्र्स एक्ट व विस्फोटक के कुल 24 प्रकरण दर्ज हैं। चन्द्रप्रकाश के विरुद्ध एक, रतनलाल के विरुद्ध जुआ व दहेज के 2, बंशीलाल के खिलाफ 2 प्रकरण दर्ज हैं।
Published on:
22 May 2023 03:34 pm
बड़ी खबरें
View Allराजसमंद
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
