
राजसमंद. मेवाड़ क्षेत्र के लोगों के लिए अच्छी खबर है। क्षेत्र की बहुप्रतिक्षित जाखम बांध आधारित पेयजल परियोजना अब जल्द ही मूर्त रूप लेगी। इससे प्रतापगढ़, चितौडगढ़़, राजसमंद एवं उदयुपर जिले के 1473 शहर, गांव और ढाणी के लाखों लोग लाभान्वित होंगे और पेयजल संकट से मुक्ति मिलेगी। राज्य सरकार की ओर से बजट में उक्त परियोजना की क्रियान्विति के लिए 3,530 करोड़ रुपए की घोषणा की है। इस परियोजना के तहत माही का पानी जाखम डेम से प्रतापगढ़ लाया जाएगा। वहां से चितौडगढ़़, उदयपुर होते ही राजसमंद पहुंचेगा। पाइप लाइन के माध्यम से पानी को पहुंचाने के लिए कई स्थानों पर पम्पिंग स्टेशन अैार फिल्टर प्लांट के साथ ही उच्च जलाशय का निर्माण करवाया जाएगा। जाखम का पानी राजसमंद जिले के राजसमंद, आमेट, कुंभलगढ़ और रेलमगरा शहरी क्षेत्र में उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही जिले के 302 गांव एवं 378 ढाणियों के 21, 493 घरों में पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। उल्लेखनीय है कि जलजीवन मिशन के तहत के तहत हर घर जल योजना के तहत पानी उपलब्ध कराया जाना प्रस्तावित है। उल्लेखनीय है कि तत्कालीन सांसद दीया कुमारी ने उक्त योजना के लिए तत्कालीन जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से मिलकर स्वीकृति के लिए निवेदन किया था। गत साल राज्य सरकार ने बजट में जाखम से पानी लाने के लिए डीपीआर बनवाने की घोषणा की थी। साथ ही भीम और देवगढ़ में चम्बल का पानी लाने के लिए करीब 1100 करोड़ रुपए स्वीकृति किए गए थे। इसका काम भी जारी है।
Updated on:
11 Jul 2024 10:48 am
Published on:
11 Jul 2024 10:44 am
बड़ी खबरें
View Allराजसमंद
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
