29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Lok Sabha ELection 2024 : कांग्रेस को झटका, राजस्थान की इस सीट से उम्मीदवार ने चुनाव लड़ने से किया इनकार

Lok Sabha Elections 2024 : राजस्थान में कांग्रेस पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। राजसमंद लोकसभा सीट से प्रत्याशी सुदर्शन सिंह रावत ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। विदेश यात्रा से लौटने के बाद उन्होंने चुनावी मैदान से हटने की घोषणा की।

less than 1 minute read
Google source verification
Sudarshan singh rawat

Lok Sabha ELection 2024 : कांग्रेस को झटका, राजस्थान की इस सीट से उम्मीदवार ने चुनाव लडऩे से किया इनकार

RJ Lok Sabha Election 2024 : राजस्थान में कांग्रेस पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। राजसमंद लोकसभा सीट से प्रत्याशी सुदर्शन सिंह रावत ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। विदेश यात्रा से लौटने के बाद उन्होंने चुनावी मैदान से हटने की घोषणा की। रावत ने पार्टी से उनके स्थान पर किसी और को उम्मीदवार बनाने का आग्रह किया है। उनके इस फैसले से पार्टी के लिए मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। वहीं, पार्टी को अब नए सिरे से राजसमंद सीट के लिए प्रत्याशी ढूंढने के लिए मशक्कत करनी पड़ेगी।

जानें कौन हैं सुदर्शन सिंह रावत
रावत ने 2018 में भीम विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था और जीत भी दर्ज की थी। सुदर्शन सिंह के पिता लक्ष्मण सिंह पूर्व मंत्री रहने के साथ साथ पूर्ववर्ती अशोक गहलोत सरकार में मगरा विकास बोर्ड के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इनके दादा मेजर फतेह सिंह भी विधायक रह चुके हैं। यानी उन्हें राजनीति विरासत में मिली है।

2008 में अस्तित्व में आई राजसमंद लोकसभा सीट
आपको बता दें की 2008 के परिसीमन के दौरान राजसमंद लोक सभा सीट अस्तित्व में आई थी । अब तक हुए 3 आम चुनाव में एक बार कांग्रेस, जबकि दो बार भाजपा ने इस सीट पर कब्जा जमाया है। इस बार भाजपा ने महिमा विशेश्वर सिंह को राजसमंद से अपना प्रत्याशी बनाया है। सत्ताधारी पार्टी द्वारा उम्मीदवार घोषित किए जाने के तुरंत बाद कांग्रेस ने सुदर्शन सिंह को उम्मीदवार घोषित किया था।

Story Loader