21 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Rajsamand / Rajsamand News : राइजिंग राजस्थान के तहत कुंभलगढ़ में हुए 1000 करोड़ के एमओयू

Rajsamand News : राइजिंग राजस्थान के तहत कुंभलगढ़ में हुए 1000 करोड़ के एमओयू

कुंभलगढ़ को जल्द ही विकास के पंख लगने वाले हैं। राइजिंग राजस्थान के तहत यहां पर निवेशकों ने एक हजार करोड़ का निवेश करने की योजना बनाई है। इसके जल्द ही मूर्त रूप लेने की उम्मीद है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजसमंद

•

image

Heemanshu Dhawal

•

Updated: 14 Jan 2025, 11:18 AM IST

कुंभलगढ़ में आने वाले समय में 20 होटल एंड रिजॉर्ट बनेंगे वर्तमान में निर्माणाधीन होटल्स की प्रतीकात्मक तस्वीर

कुंभलगढ़. पिछले दिनों निवेशकों और राज्य सरकार के बीच राइजिंग राजस्थान के तहत हुए समिट के दौरान कुंभलगढ़ क्षेत्र के लिए निवेशकों से 1000 करोड़ के एमओयू हुए हैं। विधायक सुरेंद्रसिंह राठौड़ ने राजस्थान पत्रिका से बात करते हुए बताया कि कुंभलगढ़ में पर्यटन व्यवसाय और नवीन उद्योग से रोजगार को जल्द ही नए पंख लगेंगे। साथ ही क्षेत्र में रोजगार के अवसर नई ऊंचाइयों पर होंगे। उन्होंने बताया कि कुंभलगढ़ में कुल 25-25 करोड़ के 20 होटल एंड रिसोर्ट के एमओयू साइन हुए हैं। वहीं, गोमती से ब्यावर रोड पर कितेला में कलर (पेंट) की फैक्ट्री की स्थापना के लिए 500 करोड़ के एमओयू साइन हुए हैं। कलर की फैक्ट्री में लगभग 1000 लोगों को रोजग़ार मिलेगा, जिसमें 70 फ़ीसदी स्थानीय युवकों को रोजगार दिया जाएगा। इसको लेकर लाम्बोडी स्थित तेरापंथ भवन में शीघ्र क्षेत्र के 700 युवकों को कंपनी की तरफ से ट्रेनिंग दी जाएगी। उसके बाद पात्र युवकों को कंपनी में रोजगार दिया जाएगा। साथ ही विधायक राठौर ने बताया कि कुंभलगढ़ में आने वाले समय में निवेशकों के माध्यम से 20 नामचीन होटल एंड रिसॉर्ट और आ रहे हैं, जिससे क्षेत्र के हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा। उसके लिए राज्य सरकार एवं निवेशकों के बीच जमीन आवंटन से लेकर रिसॉर्ट निर्माण तक की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

जमीन कनवर्ट करवाने में हो रही दिक्कत

कुंभलगढ़ के कुछ होटल व्यवसाइयों व नए निवेशकों ने बताया कि जहां राज्य सरकार होटल व्यवसाय में नए निवेशकों को शामिल करने के एमओयू कर रही है। वहीं, करीब आधा दर्जन से ज्यादा निजी निवेशक, जिन्होंने पैसे लगाकर कुंभलगढ़ में होटल व्यवसाय डालने के लिए जमीन खरीदी है। इसके बाद सभी प्रकार की एनओसी और सभी प्रकार से पात्र होने के बावजूद उनकी जमीने होटल एवं रिसोर्ट में कनवर्ट नहीं हो पा रही है। जमीन रूपांतरण की फाइलें प्रशासनिक स्तर पर अटकी हुई है। ऐसे में उन्होंने सवाल उठाया है कि इस दोहरी नीति से होटल व्यवसाय कैसे आगे बढ़ेगा।

Rajsamand News : ढेलाणा भैरूजी मंदिर से 20 लाख की अधिक चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार