2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब यहां मिला दो वर्षीय मादा वन्यजीव का सड़ा-गला शव

देलवाड़ा. कस्बे की समीपवर्ती कालीवास पंचायत के तंतेला क्षेत्र में एक पैंथर का शव मिला। पुलिस को ग्रामीणों ने सूचना देकर बताया कि तंतेला से देलवाड़ा की मेघवाल बस्ती, सरिचा जाने वाले मार्ग पर पैंथर का शव पड़ा है। पुलिस ने वन विभाग को सूचित किया। वन विभाग के नाथद्वारा कार्यालय से रेंजर देवेन्द्र कुमार पुरोहित टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया।

less than 1 minute read
Google source verification
अब यहां मिला दो वर्षीय मादा वन्यजीव का सड़ा-गला शव

मादा पैंथर का पड़ा शव

शनिवार को पशु चिकित्सालय, देलवाड़ा के डॉ. लोकेश छीपा, ओडन पशु चिकित्सालय की डॉ. प्रियंका व पशु चिकित्सालय मंडियाना के डॉ. नमोनारायण मीणा के मेडिकल बोर्ड ने मृत पैंथर का पोस्टमार्टम किया।
डॉ. लोकेश ने बताया कि पैंथर दो वर्ष की मादा थी और संभवत: आपसी संघर्ष में मारी गई। चिकित्सकों ने बताया कि शव चार-पांच दिन पुराना था और शव में कीड़े पड़ गए थे। हालांकि पैंथर के नाखून व दांत सुरक्षित थे।

जिस मार्ग पर पैंथर का शव मिला, वह रास्ता कच्चा होने से लोग आवागमन में उपयोग नहीं करते हैं। पूरा रास्ता सुनसान रहता है, जिससे पैंथर के मरने का पता नहीं चला। चार दिन बाद बदबू फैलने से पैंथर के मरने का पता चला। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद वन विभाग के अधिकारियों, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में वन विभाग की लिलेरा स्थित नर्सरी में पैंथर का दाह संस्कार किया गया। उल्लेखनीय है कि गत दिनों आपसी संघर्ष में दो पैंथरों की मौत हो गई थी, जबकि एक पैंथर ने तीन लोगों पर हमला कर दिया था, इस दौरान बीच-बचाव में पैंथर की मौत हो गई थी।

Story Loader