गुरुवार को 8 प्रत्याशियों ने जिला कलक्टर एवं आरओ डॉ. भंवरलाल के समक्ष पेश होकर नामांकन-पत्र दाखिल किए। सांख्यिकी प्रकोष्ठ के अनुसार दामोदर प्रसाद गुर्जर पुत्र मीठालाल ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, महिमा कुमारी मेवाड पत्नी विश्वराज सिंह मेवाड ने भारतीय जनता पार्टी, नारायण सोनी पुत्र गोपीलाल सोनी ने बतौर निर्दलीय, धर्म सिंह पुत्र बाबू सिंह ने बतौर निर्दलीय, प्रमोद कुमार वर्मा पुत्र किशनलाल ने भीम ट्राइबल कांग्रेस, मोहन सिंह पुत्र भूर सिंह ने बतौर निर्दलीय, कृष्णा देवी गुर्जर पुत्र दामोदर प्रसाद गुर्जर ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, डॉ. घनश्याम मुरडिया पुत्र रामरतन ने बतौर निर्दलीय नामांकन दाखिल किया। दामोदर प्रसाद ने कुल दो एवं महिमा कुमारी मेवाड ने चार नामांकन पेश किए। कुल 13 प्रत्याशियों ने 18 नामांकन-पत्र दाखिल किए।
भाजपा प्रत्याशी महिमा कुमारी की नामांकन सभा में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी व प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी भी पहुंचे।