
वंदे मातरम से गूंज उठा राजसमंद,
राजसमंद. वॉइस ऑफ यूनिटी, वंदे मातरम् कार्यक्रम के तहत बुधवार को शहर में महिलाओं ने तिरंगा रैली निकाली। इस दौरान लगे देश भक्ति के नारों से शहर गूंज उठा।
दोपहर साढ़े तीन बजे संरक्षक महावीर चपलोत ने तिरंगा दिखाकर रैली की शुरुआत की। रैली में तिरंगा हाथ में लिए महिलाएं भारत माता की जय के जयकारे लगाते हुए मुखर्जी चौराहा से कांकरोली चौपाटी होते हुए जलचक्की पहुंची, वहीं दूसरी तरफ पंडित दीनदयाल उपाध्याय सर्किल राजनगर से ऑटो रैली शुरू हुई जो सदर बाजार, किशोर नगर होते हुए, जलचक्की पहुंची। सभी ऑटो पर राष्ट्रिय एकता कार्यक्रम के पोस्टर, बैनर और तिरंगे लगे हुए थे। रैली के दौरान वंदे मातरम् और देश भक्ति से ओतप्रोत गीत बज रहे थे। दोनों रैली का संगम स्थल जल चक्की पर हुआ। जहां महिलाओं ने मानव शृंखला बनाकर राष्ट्र प्रेम का संदेश दिया। बाद में पूरी रैली वंदे मातरम् पार्क पहुंची। वंदे मातरम् कार्यक्रम के मीडिया संयोजक मधुप्रकाश लड्ढा ने बताया की 7 सितम्बर को नगर में मोटर साइकिल रैली निकाली जाएगी। वहीं 8 सितम्बर को दोपहर चार बजे से भूपाल नोबल्स कन्या महाविद्यालय की छात्राएं मुखर्जी चौराहा कांकरोली से वंदे मातरम् पार्क तक रैली निकलेंगी। रैली का स्वागत करते हुए सांसद हरिओमसिंह राठौड़ ने कहा कि वंदे मातरम् गान में प्रत्येक परिवार की सहभागिता सुनिश्चित होनी चाहिए, जिससे बच्चों को दिशा मिल सके।
29.3 हुआ जलस्तर
राजसमंद. झील में लगातार पानी की आवक होने से वह लबालब हो चुकी है, अब झील जल्द ही छलक सकती है। बुधवार शाम तक झील 30 फीट भराव क्षमता के मुकाबले 29.२ फीट हो गई तथा आवक निरन्तर जारी है। जिले के बाघेरी नाके पर चार इंच, चिकलवास पर लगभग आधा इंच की चादर चल रही है। वहीं नन्दसमन्द बांध में 31.6 0 फीट पानी की आवक हुई है। जबकि जिले की गोमती नदी 4 इंच जलस्तर से बह रही है।
वंदे मातरम से गूंज उठा राजसमंद, बस अब छलकने वाली है झील
Published on:
07 Sept 2017 01:42 pm

बड़ी खबरें
View Allराजसमंद
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
