- राजसमंद झील: जयकारों संग ओढ़ाई 2 किलोमीटर लम्बी चुनरी, द्वारिकाधीश मंदिर के निकट यमुना स्वरूपा झील का किया पूजन
राजसमंद. राजसमंद झील के संरक्षण और संवर्धन झील की स्वच्छता और हमेशा लबालब रखने के संदेश के साथ पहली बार आयोजित किए जा रहे राजसमंद झील महोत्सव के चौथे दिन झील को दो किलोमीटर लंबी चुनरी ओढ़ाकर आरती की गई।
2017 के बाद झील इस बार अच्छी पानी की आवक होने से उत्साह का वातावरण है। द्वारिकाधीश मंदिर घाट से पंडित प्रकाश पालीवाल के सानिध्य में विधि विधान से चुनर का पूजन कर नाव के द्वारा झील के दूसरे किनारे तक चुनरी ओढ़ाई गई। झील महोत्सव के प्रमुख गणेश पालीवाल ने द्वारिकाधीश के दर्शन कर दो दिवसीय पदयात्रा का प्रारंभ महाराणा राज ङ्क्षसह को माल्यार्पण कर किया गया। पदयात्री मुख्य बाजार से होकर निकले। इस दौरान पदयात्रा में शामिल लोगों का पुष्पवर्षा कर शहरवासियों ने स्वागत किया। यात्रा में राजसमंद नगर सहित क्षेत्र की 40 से अधिक ग्राम पंचायतो के प्रतिनिधि व नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल, जिलाध्यक्ष मानङ्क्षसह बारहठ, नेता प्रतिपक्ष हिम्मत कुमावत, भाजपा के वरिष्ठ नेता कर्णवीर ङ्क्षसह राठौड़, महेंद्र कोठारी, दिनेश बडाला, गिरिराज काबरा मौजूद
पवित्रा एकादशी आज, श्रीजी बावा का धराएंगे पवित्रा
नाथद्वारा. प्रभु श्रीनाथजी की नगरी में रविवार को पवित्रा एकादशी का त्योहार श्रद्धा से मनेगा। श्रीजी बावा को रेशम से बने पवित्रा धराए जाएंगे। श्रीनाथजी को रविवार प्रात: शृंगार की झांकी में पवित्रा धराए जाएंगे। श्रीजी बावा का शृंगार के साथ अलौकिक आभा में यह दर्शन लाभ मिलेगा। अगले दिन सोमवार को गुरु को पवित्रा धराने की परंपरा का निर्वहन होगा।