1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजसमंद

Video बोहरा समाज के 53वें धर्मगुरु का 70 साल बाद राजसमंद में पदार्पण

राजसमंद. बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना डॉ. आलीकदर मुफद्दल सैफुद्दीन दो दिवसीय प्रवास पर शनिवार को राजसमंद जिले में पहुंचे। धर्म-संस्कृति और परम्पराओं की धरती पर उनके कदम पड़े तो उनके अनुयायियों ने मानो सर-आंखों पर बैठा दिया। 70 साल बाद धर्मगुरु का यहां पदार्पण हुआ। उनसे पहले 51वें धर्मगुरु सैयदना डॉ. ताहिर सैफुद्दीन राजसमंद आए थे। धर्मगुरु सैयदना डॉ. आलीकदर मुफद्दल सैफुद्दीन का काफिला शाम करीब पांच बजे आमेट से राजसमंद पहुंचा। यहां कांकरोली में बोहरा समाज की ओर से उनका जोरदार स्वागत हुआ। उन्होंने अनुयायियों के घरों में जाकर 'कदम किएÓ। शाम को उसके बाद मगरीब की नमाज अदा करवाई। रात्रि विश्राम शेख मोहम्मद हुसैन लोहावाला के यहां किया।

Google source verification