3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

10 मिनट में ही फिर ले लिए पर्चे-उत्तर पुस्तिका, हैरत में पड़े अभ्यर्थी

दूर से आए थे, निराश लौटे सैकड़ों युवा, वरिष्ठ शिक्षक भर्ती परीक्षा के चौथे दिन सामान्य ज्ञान का पेपर आउट

2 min read
Google source verification
rj2345.jpg

राजसमंद. राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित वरिष्ठ शिक्षक भर्ती परीक्षा के चौथे दिन शनिवार को उदयपुर में सामान्य ज्ञान का पर्चा आउट होने की सूचना मिलते ही राजसमंद जिले के 11 परीक्षा केन्द्रों पर भी हड़कम्प मच गया। शाम की पारी में विज्ञान का पर्चा विधिवत् रूप से हुआ, जिसमें 4 केन्द्रों पर 83.43 फीसदी अभ्यर्थी उपस्थित हुए।
सुबह शहर व आसपास के इलाकों में स्थित 11 केन्द्रों पर सामान्य ज्ञान की परीक्षा सुबह 9 से 11 बजे तक होनी थी। इसके लिए 2836 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। दो हजार से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा केन्द्रों पर पहुंच चुके थे। सुबह परीक्षा कक्षों में सामान्य ज्ञान का पर्चा बंटा। अभ्यर्थियों ने ओएमआर शीट में अपने रोल नम्बर अंकित किए और सवालों को हल करना शुरू किया ही था कि वीक्षक-परीक्षकों ने उद्घोषणा करते हुए सभी को प्रश्न-पत्र और उत्तर पुस्तिका जमा कराने के निर्देश दे दिए। एकबारगी तो युवाओं को कुछ समझ ही नहीं किया। अभ्यर्थियों को न तो इसका कारण बताया गया और न ही कोई संकेत दिया गया। अभ्यर्थी असमंजस और सोच में पड़कर परीक्षा केन्द्रों से बाहर निकल आए। धीरे-धीरे मोबाइल के जरिए उन्हें पेपर आउट होने की सूचना मिली, तब स्थिति साफ हुई। अभ्यर्थी तत्काल अपने-अपने घरों को रवाना हो गए।

अभ्यर्थी दिखे निराश
पेपर रद्द होने पर अभ्यर्थी काफी निराश दिखे। परीक्षा केन्द्रों के बाहर आने के बाद उन्होंने बताया कि पेपर रद्द होने से उनकी तैयारियों व भविष्य पर असर पड़ा है। यह पेपर कब होगा, इसके भी कयास लगाए जा रहे थे। कोई 10, कोई 20 तो कोई 100 किमी दूर से परीक्षा देने आया था, जिनमें कई युवतियां और दिव्यांग अभ्यर्थी भी शामिल थे। उन्होंने समय, मेहनत और पैसा बर्बाद होने पर रोष जताया।

876 ने दिया विज्ञान का पेपर
दोपहर 2 से शाम 4:30 बजे की पारी के लिए पंजीकृत 1050 में से 876 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। उपस्थिति प्रतिशत 83.43 रहा। इधर, सोमवार को चार केन्द्रों पर सुबह की पारी में संस्कृत और दोपहर में तीन केन्द्रों पर गणित का पर्चा होगा। मंगलवार को परीक्षा का अंतिम दिन है, जिसमें सिर्फ एक अभ्यर्थी पंजाबी का पर्चा देगा।

Story Loader