1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजसमंद

तीन माह से मजदूरी नहीं, कलक्ट्रेट पहुंचीं मनरेगा महिला श्रमिक

राजसमंद. शहरी रोजगार गारंटी योजना में काम कर रहीं महिलाओं को करीब तीन माह से मेहनताना नहीं मिलने से वे मंगलवार दोपहर कलक्ट्रेट पहुंचीं और धरना-प्रदर्शन किया। कलक्ट्रेट भवन के अहाते में ही उन्होंने धरना दे दिया। इसके बाद कलक्टर के चेम्बर के बाहर भी जाकर बैठ गईं। इस दौरान उन्होंने नगर परिषद पर भुगतान रोकने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की व जिला प्रशासन से अपना मेहनताना जल्द से जल्द दिलवाने की गुहार लगाई। इस दौरान पहुंचे अतिरिक्त जिला कलक्टर रामचरण शर्मा ने महिलाओं को नियमानुसार शीघ्र भुगतान करवाने का भरोसा दिलाया, तब महिला श्रमिक लौटीं।

Google source verification
https://www.dailymotion.com/embed/video/x8hboue