1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजसमंद में ‘पचहत्तर का छोरा’ की शूटिंग का शिड्यूल पूरा कर रणदीप हुड्डा लौटे मुम्बई, अगले माह फिर आएंगे

दीपावली तक होगी रिलीज, गुलशन ग्रोवर, संजय मिश्रा और नीना गुप्ता का भी है खास किरदार, पहली बार कोई बॉलीवुड फिल्म की पूरी शटिंग हो रही है राजसमंद में  

2 min read
Google source verification
rj1574.jpg

राजसमंद. बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा, गुलशन ग्रोवर, संजय मिश्रा और नीना गुप्ता अभिनीत फिल्म 'पचहत्तर का छोराÓ का फिल्मांकन राजसमंद की अलग-अलग लोकेशंस पर हो रहा है। पहली बार किसी बॉलीवुड फिल्म की पूरी कहानी का ज्यादातर हिस्सा यहां फिल्माया जा रहा है। जेजे क्रिएशंस एलएलपी-रचयिता फिल्म्स के बैनर तले बन रही इस मूवी की दूसरे शिड्यूल की शूटिंग अगले माह फिर शुरू होगी। मंगलवार देर शाम फिल्म यूनिट मुम्बई लौट गई।
सूत्रों ने बताया कि राजस्थान की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म तीन दोस्तों की जिन्दगी की ऐसी कहानी है, जो दर्शकों को खूब गुदगुदाएगी। रणदीप हुड्डा 75 साल के बुजुर्ग बने हैं। नीना गुप्ता भी अहम रोल में नजर आएंगी।
फिल्म का मुहूर्त शॉट पिछले दिनों नाथद्वारा में हुआ। उसके बाद पहले शिड्यूल में कोठारिया, नाथद्वारा की सीबीए स्कूल व राजसमंद झील की नौचौकी पाल पर कई दृश्य फिल्माए गए। मंगलवार को आखिरी दिन शहर के निकट शंकरपुरा स्थित देवेन्द्र सिंह राठौड़ की कलात्मक की हवेली के भितर-बाहर कई सीन शूट हुए। डायरेक्टर जयंत गिलाटर के निर्देशन में अलग-अलग सीन फिल्माए गए। सुबह 10 बजे सेट पर पहुंचे अभिनेता हुड्डा के लिए 75 साल के बुजुर्ग का मेकअप तैयार करने में चार घंटे लगे। फिर कार में बैठकर तीनों दोस्तों के सफर करने का सीन फिल्माया गया। इस दौरान चल रही तेज हवाओं से शूटिंग थोड़ी प्रभावित रही। सेट थोड़ा अस्त-व्यस्त होने से हुड्डा व अन्य कलाकारों को कई बार वैनिटी वैन में जाकर इंतजार करना पड़ा। सबकुछ सही होने पर शाम 4:30 बजे फिल्मांकन पूरा हुआ।

खूब भायी उदयपुर-राजसमंद की आबोहवा
फिल्म के सभी कलाकार नाथद्वारा स्थित एक होटल में ठहरे। संजय मिश्रा ने सोमवार प्रभु द्वारकाधीशजी के भी दर्शन किए। कलाकारों ने मेवाड़ व राजस्थान के धार्मिक पर्यटन, संस्कृति, खान-पान व बोल-चाल की भरपूर सराहना की। कलाकारों सहित करीब 300 सदस्यों की पूरी यूनिट अप्रेल में फिर राजसमंद आएगी। अभी 30 फीसदी हिस्सा फिल्माया गया है। बाकी शूटिंग दूसरे शिड्यूल में पूरी होने के बाद मुमकिन है कि फिल्म दीपावली पर रिलीज होगी। इस फिल्म की राजसमंद में शूटिंग व पर्यटन को बढ़ावा देने के मद्देनजर सांसद दीया कुमारी की कोशिशें रही हैं।

मिश्रा से मिलने दिल्ली से आईं मां
शूटिंग के दौरान संजय मिश्रा की बुजुर्ग मां उनसे मिलने दिल्ली से आईं। शूटिंगस्थल पर वह करीब तीन घंटे रुकीं। उसके बाद शाम को उदयपुर से दिल्ली के लिए रवाना हुईं।

Story Loader