1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नदी से भागा माफिया: 155 टन बजरी का स्टॉक जब्त, पिता-पुत्र सहित तीन के खिलाफ मामले दर्ज

गांगागुड़ा हत्याकाण्ड: पुलिस और खान विभाग की कार्रवाई, साढ़े चार लाख रुपए का जुर्माना

2 min read
Google source verification
rj1635.jpg

राजसमंद. आमेट थाना क्षेत्र के गांगावास में अवैध बजरी खनन का विरोध करने पर बीते सोमवार रात युवक की हत्या से बिगड़े माहौल से हरकत में आई पुलिस और खान विभाग की कार्रवाई बुधवार को भी जारी रही। अवैध बजरी का बड़ा स्टॉक पकड़कर अवैध कारोबारे में लिप्त एक पिता-पुत्र सहित तीन लोगों को खिलाफ कई मामले दर्ज किए हैं।
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि युवक मनीष पालीवाल की हत्या के आरोपी पप्पू सिंह के पिता केशर सिंह का 90 टन बजरी का स्टॉक जब्त किया। उसके विरुद्ध खान विभाग ने 1 लाख 47 हजार रुपए का चालान काटा। वन्ना सिंह पुत्र भंवर सिंह का चार टन बजरी से भरा ट्रैक्टर पकड़ा। इस पर एक लाख 26 हजार 400 रुपए का चालान बनाया।
इसी तरह वन्ना सिंह के पिता भंवर सिंह नामक व्यक्ति का अलग से किया हुआ 60 टन बजरी का भण्डारण और एक बजरी भरा ट्रैक्टर भी पुलिस ने जब्त किया। उसका 1 लाख 60 हजार 500 रुपए का चालान खान विभाग ने काटा।

खान और राजस्व विभाग ने दी रिपोर्ट
तीनों के खिलाफ पुलिस ने खान और खनिज (विनियमन और विकास) अधिनियम (1957) के तहत एफआईआर दर्ज की। खान विभाग के फोरमैन गोपाल डांगी व गांगागुड़ा पटवारी प्रकाश सालवी ने रिपोर्ट दी। एमएमडीआर की धारा 4 और 21, राजस्थान अप्रधान खनिज नियमावली की धारा 54 व 60 के तहत रिपोर्ट दी। आईपीसी की धारा 389 और बजरी चोरी (379) के तहत भी मामला दर्ज किया है।

नगर में छाया सन्नाटा
इधर, शीतला सप्तमी का त्योहार होने से आमेट कस्बे में माहौल शांतिपूर्ण रहा। ऐहतियाहत के तौर पर कई जगह पुलिस जाप्ता तैनात रहा। चन्द्रभागा नदी में बुधवार को पूरी तरह सन्नाटा छाया रहा है। बजरी के अवैध खननकर्ता नजर नहीं आए। पुलिस ने खान विभाग से नजरी नक्शा लेकर मौका मुआयना किया। खान विभाग के साथ पुलिस दल ने देवगढ़ की खारी नदी, सोपरी बांध व आसपास के इलाकों में भी छानबीन की।

परिवार में पसरा गम
भूमाफिया द्वारा ट्रैक्टर से रौंदकर मनीष पालीवाल की हत्या करने के बाद से उसका पूरा परिवार गम में डूबा है। मनीष के तीन साल का एक बेटा है तथा पत्नी गर्भवती है। वह कस्बे में ही किराणा की एक छोटी दुकान चलाता था। उसके पिता नंदलाल रसोइया हैं।

Story Loader