1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्रीनाथजी में सागर की सामग्री की दरें भी बढ़ाई

प्रभु श्रीनाथजी मंदिर में नई दरें एक अप्रेल से ही हो गई लागू

less than 1 minute read
Google source verification
shrinath_ji_prasad.jpg

नाथद्वारा. आराध्य प्रभु श्रीनाथजी मंदिर में राजभोग के मनोरथ के साथ अन्य सामग्री यानि मनोरथ कराने के न्यौछावर में भी व्यापक बढ़ोतरी की गई है। यह न्यौछावर की दरें भी गत एक अप्रेल से प्रभावी हो गई है।
मंदिर सूत्रों के अनुसार सागघर की सामग्री जो पूर्व में 16 हजार में होती थी अब १८ हजार में होगी। वहीं, पिस्ता सागर की 23 हजार की जगह 26 हजार, तिरंगा सागर 19 से अब 22 हजार, दूरंगा सागर 20 से अब 22 हजार, चन्द्रबट्टा की सामग्री 16 हजार से अब 18 हजार, बादाम मैसू 13 हजार से 14 हजार, काजू मैसू 15 से 16 हजार एवं पीस्ता मैसू की सामग्री पूर्व में 21 हजार में होती थी, जो अब 22 हजार 500 में होगी। इसी प्रकार सोमवार की सामग्री पहले 31 हजार में होती थी, अब 34 हजार के न्यौछावर से होगी। इसी प्रकार निधि स्वरूप नवनीतप्रियाजी यानि लाड़ले लालनजी के सागर बादाम की सामग्री सहित अन्य सामग्री के दाम भी बढ़ाए गए हैं। गौरतलब है कि पिछले दिनों भी श्रीनाथजी मंदिर के विभिन्न प्रकार के प्रसाद और राजभोग न्यौछावर की सामग्रियों के दाम बढ़ाए गए थे।

Story Loader