1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नाथद्वारा से चोरी की बाइक का राज खुलने के डर से दोस्तों ने ही मौत के घाट उतारा था विकास को

दो नाबालिग डिटेन : प्लास्टिक के कट्टे में मिले शव के मामले का पुलिस ने किया राजफाश

less than 1 minute read
Google source verification
murder.jpg

murder

रेलमगरा. ढिली का खेड़ा गांव के निकट सड़क किनारे प्लास्टिक के कट्टे में मिले एक नाबालिग के शव के मामले का पुलिस ने राजफाश कर दिया। हत्या के मामले में दो बाल अपचारियों को डिटेन किया है।
थाना अधिकारी भरतनाथ योगी ने बताया कि विकास को एक नाबालिग दोस्त द्वारा तीन माह पूर्व चुराई बाइक का राज खुल जाने के डर से दोस्तों ने ही मौत के घाट उतार दिया था। वारदात 17 अप्रेल की रात्रि मोड़वा के निकट हुई। शव 19 अप्रेल को ढिली का खेड़ा गांव के निकट सड़क किनारे राहगीरों ने देखा था।
मृतक विकास के एक मित्र के अन्य नाबालिग मित्र ने तीन माह पूर्व में नाथद्वारा के गणेश टेकरी से एक बाइक चुराई थी। वह बाइक को बेधड़क चला रहा था कि नाथद्वारा थाने में बाइक चोरी का प्रकरण दर्ज हो गया। पुलिस उसकी जांच कर रही थी। 17 अप्रेल को तीन-चार हजार रुपयों की बात के लेन-देन को लेकर दोस्तों में झगड़ा भी हुआ। इसी दौरान चोरी की बात विकास के जरिए खुल जाने का दोनों दोस्तों को डर सताने लगा।

खेत पर बुला मारा
विकास को एक युवक के खेत पर पार्टी के लिए बुलाया गया। चोरी की ही बाइक से वे गुंजोल में गए, जहां से नॉनवेज लेकर आबादी क्षेत्र से कुछ दूर मित्र के सिजारे के खेत पर चले गए। उन्होंने खाना-पीना समाप्त किया और मौका पाकर दोनों दोस्तों ने विकास के सिर पर ल_ से वार कर मार डाला।

Story Loader