30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा के दिनेश जीनगर बने नए चेयरमैन, शोभालाल पहुंचे हाईकोर्ट

देवगढ़ नगरपालिका के नए अध्यक्ष जीनगर के समर्थकों ने नगर में की आतिशबाजी  

2 min read
Google source verification
rj2738.jpg

देवगढ़. गत शुक्रवार को निलंबित किए गए चैयरमेन शोभालाल रेगर के मामले में रोचक मोड़ बुधवार को आया, जिसमें उनकी ही पार्टी भाजपा के एससी आरक्षित वर्ग के दिनेश जीनगर को डीएलबी द्वारा चैयरमेन बना दिया गया। सरकार ने बहुमत के आधार पर ये आदेश जारी किए।
स्वायत्त शासन विभाग जयपुर के निदेशक एवं विशिष्ट सचिव हृदेश कुमार शर्मा द्वारा जारी आदेश पत्र में बताया कि शोभालाल रैगर अध्यक्ष नगर पालिका देवगढ़ को विभागीय आदेश द्वारा अध्यक्ष एवं सदस्य के पद से निलम्बित किया गया है। नगर पालिका देवगढ़ में अध्यक्ष का पद अनुसूचित जाति पुरुष के लिए आरक्षित है। बताया कि राजस्थान नगर पालिका अधिनियम, 2009 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए दिनेश जीनगर सदस्य वार्ड सं. 2 को अध्यक्ष नगर पालिका देवगढ़ के पद का कार्यभार 60 दिवस से अधिक की कालावधि अथवा राज्य सरकार द्वारा प्रदत्त अन्य आदेश, जो भी पूर्व हों, तब तक के लिए अध्यक्ष के पद का कार्यभार ग्रहण करने के लिए अधिकृत किया गया है। जीनगर गुरुवार को कार्यभार सम्भाल लिया।

शपथ ग्रहण के साथ ही सम्भाला कार्यभार
राज्य सरकार द्वारा नियुक्त किए गए देवगढ़ चेयरमैन जीनगर गुरुवार सुबह सवा दस बजे शपथ ग्रहण कर ली। कार्यक्रम को लेकर लोगों में उत्सुकता बनी हुई थी। नए चेयरमैन ने आते ही कई फाइलों का निस्तारण भी किया।

बाजार में खुशी का माहौल
दिनेश को चेयरमेन नियुक्त किए जाने के बाद बुधवार शाम को नगर के बाजार एवं मारु दरवाजा पर उनके समर्थकों, व्यापारियों एवं जीनगर समाज के लोगों ने आतिशबाजी की एवं मिठाई बांटकर खुशी व्यक्त की। इधर, भाजपा ऊहापोह की स्थिति में भी नजर आ रही है।

यह है पालिका की स्थिति
देवगढ़ नगर पालिका में 25 वार्ड हैं, जिनमें 14 सदस्य भाजपा के और 11 सदस्य कांग्रेस के थे। फिलहाल शोभालाल रेगर को राज्य सरकार द्वारा निलंबित किए जाने के बाद 13 सदस्य भाजपा के और 11 सदस्य कांग्रेस के रह गए हैं।

जितने दिन मिले उतने दिन सिर्फ देवगढ़ के विकास पर कार्य
सरकार द्वारा मुझे जितने भी दिन के लिए देवगढ़वासियों की सेवा करने का मौका मिला है उसे स्थानीय वासियों, भाजपा एवं वर्तमान विधायक सुदर्शन सिंह रावत का साथ लेकर सिर्फ विकास के कार्यों पर जोर दिया जाएगा। सरकार ने बहुमत के आधार पर लोकतंत्र को देखते हुए पुरुष आरक्षित सीट पर पुरुष को ही बैठाया है।
दिनेश जीनगर, राज्य सरकार द्वारा नियुक्त नगर पालिका अध्यक्ष, देवगढ़

मेरे निलंबन पर न्यायालय करेगा फैसला
राज्य सरकार द्वारा मुझे पालिकाध्यक्ष पद से निलंबित किया है, जिसके विरुद्ध उच्च न्यायायलय का दरवाजा खटखटाया है। मुझे न्यायायलय पर पूर्ण भरोसा है कि जो मेरे ऊपर मंनगढ़त आरोप लगाकर झूठे और तथ्यहीन आधार पर मुझे निलंबित किया, उसके विरुद्ध न्यायालय से मुझे न्याय मिलेगा। मेरी पुन: बहाली होगी।
शोभालाल रेगर, निलम्बित चेयरमैन, नगरपालिका, देवगढ़

मेरी पार्टी की ओर से बधाई, वह नगरहित में कार्य करेंगे
मेरी और भाजपा की तरफ से उनको बहुत-बहुत बधाई और वे पार्टी तथा नगर के हित में काम करें
अमरसिंह चौहान, नगर अध्यक्ष, भाजपा देवगढ़

Story Loader