3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अनिल भीम ‘राजस्थान-मध्यप्रदेश केसरी’ और विष्णु चाहर ‘राजस्थान-मध्यप्रदेश कुमार’ बने

दो दिवसीय कुश्ती दंगल का समापन : दिग्गज पहलवानों के बीच हुए कुश्ती के रोमांचक फाइनल  

less than 1 minute read
Google source verification
rj0238.jpg

राजसमंद. केसरीनंदन सेवा समिति, कांकरोली की ओर से स्व. रविन्द्र गुर्जर एवं स्व. तिलक सिंह चौधरी की स्मृति में बालकृष्ण स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय राजस्थान-मध्यप्रदेश कुश्ती दंगल में राजस्थान-मध्यप्रदेश केसरी 74 किलो से अधिक भारवर्ग, राजस्थान-मध्यप्रदेश कुमार 65-74 किलो भार वर्ग, लौहागढ़ (भरतपुर)-इन्दौर मेवाड़ किशोर 55-61 किलोग्राम भार वर्ग व राजसमंद जिला केसरी 60 किलो से अधिक भारवर्ग के पहलवानों का कुश्ती दंगल हुआ।
समिति के पहलवान शिवा जाट ने बताया कि राजस्थान-मध्यप्रदेश केसरी के सेमीफाइनल के मुकाबले में भरतपुर के अनिल भीम, भरतपुर के कुशपाल ने मुकाबला जीता। फाइनल में अनिल भीम ने कुशपाल पहलवान को पछाड़ दिया। तृतीय स्थान के लिए हुए मुकाबले में शेरा पहलवान ने मूसा पहलवान को मात दी।
राजस्थान-मध्यप्रदेश कुमार : सेमीफाइनल में भरतपुर के विष्णु, राजसमंद के शिवओम चौधरी ने मुकाबला जीता। फाइनल में भरतपुर के विष्णु चाहर जाट ने राजसमंद के शिवओम चौधरी को पछाड़ खिताब पर कब्जा किया। प्रथम भरतपुर के विष्णु, द्वितीय राजसमंद के शिवओम, तृतीय इन्दौर के गोवद्र्धन, चतुर्थ स्थान पर इन्दौर के यशपाल रहे।
लौहागढ़ (भरतपुर)-इन्दौर मेवाड़ किशोर : सेमीफाइनल में पुर (भीलवाड़ा) के सुमित विश्नोई व दीपक सैनी ने फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबले में पुर के सुमित ने दीपक को मात दी। इन्दौर के लोकपाल तृतीय तथा भीलवाड़ा के विकास चतुर्थ स्थान पर रहे।
राजसमंद जिला केसरी : सेमीफाइनल में चंदन चौधरी ने फाइनल में जगह बनाई। द्वितीय सेमीफाइनल में शिवम् चौधरी को लेखपाल चौधरी के विरुद्ध वॉकओवर मिला। फाइनल में चंदन चौधरी को शिव चौधरी ने हराया, जबकि तृतीय स्थान पर लेखपाल चौधरी रहे।

Story Loader