
राजसमंद. श्री पुष्टिमार्गीय तृतीय पीठ प्रन्यास के श्री द्वारकाधीश मंदिर और गो समग्र संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय गौ-ज्ञान विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन द्वारिकाधीश मंदिर परिसर में किया गया।गाय के गोबर से कैसे गोपालक को आत्मनिर्भर बनाया जाए उनकी आय बढ़ाई जाए और गाय के गोबर से क्या-क्या उत्पाद निर्मित हो सकते हैं इसकी जानकारी प्रदान की गई। गो समग्र संस्थान जो कि गाय के गोबर से बने उत्पादों के लिए कार्य कर रही हैं इस संस्था के साथ मिलकर द्वारिकाधीश मंदिर ने यह आयोजन किया गया। इसमें गाय के गोबर से बने उत्पादों के निर्माण करने वाले प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। गो-समग्र के राष्ट्रीय संयोजक और द्वारिकाधीश मंदिर के कार्यकारी अधिकारी विनीत सनाढ्य ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता द्वारिकाधीश मंदिर कांकरोली के डॉ. वागीश कुमार गोस्वामी ने की। मुख्य अतिथि के रूप में केन्द्रीय सूचना आयुक्त उदय माहूरकर थे। भोपाल से साध्वी शिवांगिनीगिरि भी बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रही। गो-समग्र के संस्थापक भारत भूषण जवर की ओर से गो समग्र संस्थान और गाय के गोबर से बने उत्पादकों को कैसे निर्मित किया जाए उसकी संपूर्ण जानकारी गोपालको को को दी।
भारत सरकार एनिमल बोर्ड की सदस्य मोनिका अरोड़ा ने गाय के गोबर और विज्ञान का संबंध बताया। समारोह की अध्यक्षता कर रहे द्वारिकाधीश मंदिर के डॉ. वागीश कुमार गोस्वामी ने कहा कि आने वाले समय में राजसमंद जिले में संचालित गौशालाओं के प्रतिनिधियों के साथ एक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी द्वारिकाधीश मंदिर परिवार की होगी। इसमें राजसमंद जिले में स्थित गौशालाओं के प्रतिनिधियों को गाय के गोबर से निर्मित वस्तुओं को बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
सूचना आयुक्त उदय माहूरकर ने फाउंडेशन जो कि भारत के संस्कार को बचाने के लिए काम कर रही है। इसके बारे में जानकारी दी। इस आयोजन में जिले की 30 गौशालाओं के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। गो-ज्ञान विज्ञान संगोष्ठी दो चरणों में हुई। इसमें से प्रथम सत्र 9 बजे से 1 बजे तक और द्वितीय सत्र दोपहर 2 से 4 तक आयोजित हुआ। इस अवसर पर द्वारिकाधीश मंदिर के अधिकारी भगवतीलाल पालीवाल, मंदिर के प्रणियासी मुकेश भाई मेहता, मंदिर के मुख्य सलाहकार पद्मेश तैलंग, गो समग्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष जबर ङ्क्षसह, सहायक अधिकारी गणेश लाल सांचीहर राजसमंद गौशाला समिति के सचिव महेश कासट आदि उपस्थित रहे।
Published on:
17 Jul 2023 10:34 pm

बड़ी खबरें
View Allराजसमंद
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
