राजसमंद

राजसमंद जिले के 11 हिस्ट्रीशीटर्स की पुलिस ने खोल दी ‘कुण्डली’

आदतन और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर कसेगा शिकंजा

less than 1 minute read

राजसमंद. आगामी चुनावों से ठीक पहले पुलिस ने जिलेभर में सक्रिय आदतन और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विभिन्न थाना पुलिस की ओर से दी रिपोर्ट के आधार पर पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने 7 पुलिस थाना क्षेत्रों में सक्रिय 11 समाजकंटकों की हिस्ट्रीशीट खोलने के निर्देश दिए हैं।
पुलिस की नजर में ये सभी वर्ष-2023 में आदतन अपराधी के तौर पर सक्रिय रहे हैं और लगातार अपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं। एसपी जोशी ने ऐसे तत्वों पर अंकुश लगाने और बढ़ते अपराधों पर नियंत्रण के लिए जिले के समस्त थानाधिकारियों को निर्देशित किया है।

इनकी हिस्ट्रीशीट खोली

राजनगर : मोहननाथ पुत्र जवाना कालबेलिया निवासी मठ मादड़ी थाना प्रतापनगर (उदयपुर) हाल पलेवा मगरी राजनगर व भैरूसिंह (30) पुत्र सुल्तानसिंह निवासी पुठोल।
कांकरोली : पृथ्वीराज जावा (27) पुत्र मदनलाल वाल्मीकि निवासी मुखर्जी चौराहा कांकरोली, कमलेश उर्फ चिड़ी (32) पुत्र बालूदास वैष्णव निवासी मुखर्जी चौराहा कांकरोली, तरूण साहू (25) पुत्र जगदीश निवासी नाथद्वारा रोड जलचक्की हाल लालचौकी सदर बाजार कांकरोली, नीलेश पुत्र गिरिराज पालीवाल निवासी गोविन्द नगर।
कुंवारिया: श्रवण (27) पुत्र नारायणलाल गुर्जर, दिनेश (22) पुत्र नारायणलाल गुर्जर निवासी पनोतिया।
रेलमगरा : राकेश (42) पुत्र गौतम वाल्मीकि निवासी दरीबा,
खमनोर : दलपतसिंह पुत्र रणसिंह निवासी सेन्ट्रल एरिया थाना हिरणमगरी (उदयपुर) हाल खेतपाल का गुड़ा, भंवरलाल (40) पुत्र कन्नीराम रेबारी निवासी जूनागढ़ नेड़च।
भीम : पुष्पेन्द्रसिंह (20) पुत्र अर्जुनसिंह रावत निवासी देवजी का देवरा नन्दावट।
बार : हीरा सिंह (23) पुत्र दीपसिंह जाति रावत निवासी डूंगरखेड़ा।

Published on:
30 Jul 2023 12:08 pm
Also Read
View All

अगली खबर