
नाथद्वारा. बेडमिंटन की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी साइना नेहवाल ने रविवार को प्रभु श्रीनाथजी के राजभोग की झांकी के दर्शन किए। इस अवसर पर उनके प्रशंसकों ने उनका स्वागत भी किया।
परिवार के साथ सुबह यहां पहुंचीं नेहवाल ने प्रभु श्रीनाथजी की राजभोग झांकी के अधिक मास के अवसर पर चल रहे विशेष दर्शनों का लाभ लिया। फिर मंदिर की स्वागत परंपरा अनुसार साइना व उनके परिवार के सदस्यों का श्रीकृष्ण भंडार के अधिकारी सुधाकर उपाध्याय ने उपरना ओढाकर समाधान किया। दर्शन के बाद साइना ने बातचीत में कहा कि सफलता के लिए कठिन मेहनत जरूरी होता है। यह जरूरी नहीं है कि आप किस परिवेश में रहते हैं। यदि संकल्प लें तो छोटे स्तर से भी बड़े स्तर पर पहुंचा जा सकता है।
नाथद्वारा की खिलाडि़यों ने किया स्वागत
नेहवाल के दर्शन करने के बाद भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पुरोहित, प्रवीण जोशी, गिरीश पुरोहित, कुणाल पालीवाल, अनमोल सनाढ्य, नाथद्वारा की बेडमिंटन खिलाड़ी हिया पुरोहित, सृष्टि जोशी व गुंजन पानेरी ने भी उनका स्वागत किया।
मिसेज इंडिया चतना पहुंचीं चारभुजा के दरबार
चारभुजा. श्रीलंका के कोलंबो में आयोजित मिसेज इंडिया-2023 की विजेता इंदौर निवासी चेतना जोशी इष्टदेव चारभुजाजी के शयन आरती के दर्शन करने यहां पहुंचीं। उन्होंने चारभुजाजी के चरणों में नतमस्तक होकर आशीर्वाद लिया। उनके साथ माता-पिता भी थे। बताया कि उनका पैतृक गांव नाथद्वारा तहसील के बिजनोल में है। चेतना ने पत्रिका से बातचीत में बताया कि 13 से 19 जुलाई तक कोलंबो में हुई प्रतियोगिता में विभिन्न देशों के 75 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था।
- खिताब जीतना मेरा सपना था
यह खिताब जीतना मेरा सपना था, जो कठिन परिश्रम से हासिल हुआ। कोलंबो में मलाइका अरोड़ा ने ताज पहनाया। चेतना योग ट्रेनर, अंतरराष्ट्रीय योग प्रशिक्षक, सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रे-कॉम्बिनेशन सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। यहां बसंत पालीवाल के नेतृत्व में चेतना को चारभुजाजी की छवि भेंट की गई। पुजारी छगनलाल वीरावत ने दूध, प्रसाद व चरणामृत प्रदान कर स्वागत किया। इंदौर पैदल यात्रा संघ के संचालक संतोष पालीवाल, संपत, बंसीलाल, किशन पंचोली, सत्यनारायण वैष्णव भी मौजूद थे। चेतना के साथ इंदौर से 40 यात्रियों का जत्था भी पहुंचा।
Published on:
30 Jul 2023 10:31 pm

बड़ी खबरें
View Allराजसमंद
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
