
Rajasthan BJP Parivartan Yatra राजसमंद. भाजपा प्रदेश महामंत्री व उदयपुर सम्भाग प्रभारी दामोदर अग्रवाल ने परिवर्तन यात्रा के सिलसिले में रविवार को यहां भाजपा जिला कार्यालय में पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए प्रदेश महामंत्री ने कहा कि परिवर्तन यात्रा जिले में डेढ़ दिन तक रहेगी और चारों विधानसभा क्षेत्रों में जाएगी। यात्रा में प्रदेश और केन्द्रीय स्तर के नेता शामिल होंगे। यात्रा से पहले और बाद में अलग-अलग टीमें सर्वे के ²ष्टिकोण से भी अपना काम करेंगी, जिनका फीडबैक प्रत्याशी चयन में महत्वपूर्ण रहेगा। पार्टी सर्वोत्तम उम्मीदवार को मैदान में उतारेगी।
भीम से भीलवाड़ा में करेगी प्रवेश
अग्रवाल ने बताया कि राज्य में चार जगहों से एकसाथ परिवर्तन यात्रा रथ निकलेंगे। एक यात्रा बेण्ेाश्वर धाम से केन्द्रीय गृह मंत्री व पूर्व अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में 3 सितम्बर को निकलेगी, जो 19 दिन में उदयपुर, बांसवाड़ा और कोटा सम्भाग के 11 जिलों के 52 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरकर कोटा में थमेगी। बेणेश्वर धाम में वहां पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे व कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे। 9वें दिन 11 सितम्बर को यात्रा राजसमंद जिले के लिए कपासन से रेलमगरा में प्रवेश करेगी, जहां 200 कमल बाइकर्स स्वागत करेंगे। 12 सितम्बर को भीम विधानसभा क्षेत्र से भीलवाड़ा के आसीन्द में दाखिल होगी। यात्रा में जनाकांक्षा पेटी भी साथ रहेगी, जिसमें आमजन अपने मुद्दों को पार्टी के घोषणा-पत्र में शामिल करवाने चि_ी डाल सकेंगे।
Published on:
27 Aug 2023 10:12 pm

बड़ी खबरें
View Allराजसमंद
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
