1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बनास नदी में बहा छात्र, देर शाम तक तलाश जारी

- भाटोली से गुजरती नदी पर गया था नहाने, कई गोताखोर जुटे बचाव अभियान में

less than 1 minute read
Google source verification
pipali_01.jpg

पीपली आचार्यान. ग्राम पंचायत एमड़ी के नांदोली गांव से बनास पर नहाने गए तीन बालकों में से एक नदी में बह गया। देर शाम तक उसका पता नहीं चल सका।
जानकारी के अनुसार दीपक (12) पुत्र प्रकाश चौधरी निवासी जीवाखेड़ा तहसील रेलमगरा बचपन से ही नांदोली स्थित ननिहाल में नाना बद्रीलाल जाट के यहां रहता था। नांदोली के सरकारी स्कूल में कक्षा 6 में पढ़ाई कर रहा था। शुक्रवार दोपहर 3 बजे वह गांव के अन्य बालकों के साथ भाटोली स्थित बनास नदी पर नहाने गया। नहाते समय गहराई में जाकर वह बह गया।
सूचना मिलने पर परिजन एवं ग्रामीण नदी पहुंचे और दीपक को ढूंढने लगे। शाम तक बालक का पता नहीं लग सका। इस बीच भाटोली गांव के समाजसेवी रमेशचन्द्र देराश्री, राजू कीर, नारायण सेन, जगदीश कुमावत, ओमप्रकाश सेन, लोकेश कुमावत, पिंटू कीर, शम्भू कुमावत, विष्णु कीर आदि ने पानी में कई घण्टों तक बालक को ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन देर शाम तक कुछ पता नहीं चला। राजस्व विभाग से भू-अभिलेख निरीक्षक तनसुख लक्षकार, धनेश कुमार महेला, उप सरपंच मांगीलाल कुमावत, पुलिस दल और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इधर, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। अपने लाडले के खो जाने पर उनकी रुलाई रोके नहीं रुक रही थी। गांव में भी मातम सा पसर गया है।

Story Loader