12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ड्यूटी के दौरान सब इंस्पेक्टर को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में निधन

- मावली के पलाना में पुलिस सम्मान से हुआ अंतिम संस्कार

less than 1 minute read
Google source verification
ड्यूटी के दौरान सब इंस्पेक्टर को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में निधन

सब इंस्पेक्टर पारसराम वीरवाल

राजसमंद/नाथद्वारा. नाथूवास गोशाला में शनिवार शाम आयोजित लालनजी के गोचारण मनोरथ के दौरान ड्यूटी दे रहे एक सब इंस्पेक्टर की हार्ट अटैक के चलते मृत्यु हो गई। उनका रविवार सुबह पैतृक गांव मावली के निकट पलाना में पुलिस सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ।
बताया गया कि बीती शाम करीब 8 बजे ड्यूटी के दौरान नाथूवास में पारसराम वीरवाल को सीने में दर्द की शिकायत हुई तो उन्हें तुरंत नाथद्वारा के राजकीय जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से रैफर करने पर उदयपुर के एक निजी चिकित्सालय ले जाकर भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान देर रात उनकी सांसें थम गईं। रविवार को उनकी पार्थिव देह को उनके पैतृक गांव ले जाया गया, जहां नाथद्वारा उप अधीक्षक दिनेश सुखवाल के नेतृत्व में राजसमंद पुलिस लाइन के जवानों की टुकड़ी ने सलामी दी। पुलिस सम्मान के साथ ही उनका अंतिम संस्कार किया गया।
पुलिस महकमे में शोक की लहर
इस घटना से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी, पुलिस उपाधीक्षक दिनेश सुखवाल, वृत्त निरीक्षक योगेश चौहान, वृत्त निरीक्षक श्रीनाथजी मंदिर सुनील शर्मा आदि ने शोक जताया।
मिलनसारिता से जगह बनाई
दिवंगत वीरवाल के परिवार में एक पुत्र एवं पुत्री हैं। पारसमल राजसमंद जिले के नाथद्वारा में द्वितीय अधिकारी, खमनोर, कुंवारिया एवं दिवेर में थानाधिकारी रहे। उनकी सेवानिवृत्ति अगले वर्ष होनी थी। उन्होंने मिलनसारिता और कर्तव्यनिष्ठता से आमजन में खासी जगह बनाई।