
राजसमंद. कृषि कनेक्शन से खेत में आता पानी। (फाइल फोटो)
राजसमंद. जिले में अजमेर डिस्कॉम की ओर से वर्षो से पेडिंग चल रहे 5524 कनेक्शनों में से 2518 कृषि कनेक्शनों (Agriculture Connections) के लिए मार्च माह में डिमांड नोट जारी किए थे, इसमें से अब तक 1419 ने डिमांड नोट जमा करा दिए हैं। ऐसे में अगले माह से इन्हें बिजली के कनेक्शन जारी किए जाएंगे।
अजमेर विद्युत वितरण निगम के अन्तर्गत राजसमंद जिला आता है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट में अगले साल डेढ़ लाख कृषि विद्युत कनेक्शन दिए जाने की घोषणा की है। जिले में एक जनवरी 2016 से फरवरी 2022 तक करीब 5524 कनेक्शन के लिए प्रार्थना पत्र लम्बित चल रहे हैं। राजसमंद विद्युत भवन की ओर से मार्च माह में 2518 काश्तकारों को कृषि कनेक्शन (Agriculture Connections) के लिए डिमांड नोट जारी किए गए थे। इसमें से अब तक सिर्फ 1419 काश्तकारों ने ही डिमांड नोट जमा कराए हैं। ऐसे में जून माह के अंत कनेक्शन जारी करने का काम शुरू होगा। कृषि कनेक्शन जारी करने के लिए प्रत्येक कनेक्शन पर एक ट्रांसफार्मर की आवश्यकता होती है। ऐसे में डिस्कॉम की ओर से ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराए जाने पर वरियता के आधार कनेक्शन जारी करने की योजना बनाई गई है। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने बजट में घरेलू उपभोक्ताओं को 100 यूनिट और कृषि कनेक्शन पर 2000 यूनिट बिजली मुफ्त देने की घोषणा की है।
इन्होंने जमा कराए डिमांड नोट
जिले के आमेट में 366 में से 210 ने डिमांड नोट जमा कराए हैं। इसी प्रकार देवगढ़ में 413 में से 236 ने, भीम में 110 मे ंसे 76 ने, केलवाड़ा में 82 में से 47, जनावद में 213 में से 86, नाथद्वारा में 128 में से 85, देलवाड़ा में 135 में से 91, खमनोर में 260 में से 88, कांकरोली 262 में से 155, राजनगर 47 में से 37, रेलमगरा में 296 में से 110, केलवा में 148 में से 103 और गिलुण्ड में 148 में से 95 लोगों ने डिमांड नोट जमा कराए हैं।
वारिश भी ले सकते हैं कनेक्शन
राजसमंद विद्युत भवन के जानकारों के अनुसार एक जनवरी 2016 से 31 दिसम्बर 2018 की पत्रावलियों के डिमांड नोट जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि यदि जमा पत्रावलियों में से किसी की मृत्यु होने पर उनके वारिश उनका मृत्यु प्रमाण पत्र जमा करवाकर कनेक्शन (Agriculture Connections) ले सकते हैं।
जल्द जारी किए जाएंगे कनेक्शन
जिले में अब तक 1419 लोगों ने डिमांड नोट जमा करा दिए हैं। उन्हें अगले माह से कनेक्शन जारी किए जाना प्रस्तावित है।
- एम.एल.शर्मा, एसई विद्युत भवन राजसमंद
Published on:
28 May 2023 11:41 am
बड़ी खबरें
View Allराजसमंद
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
