
राजसमंद के हाईवे पर वाहनों की जांच करने के लिए रोकते परिवहन विभाग के कार्मिक
राजसमंद. परिवहन विभाग वाहनों के बकाया कर वसूली के लिए अब रोड पर उतर गया है। बकाया कर जमा नहीं कराने वाले वाहनों और अवैध रूप से संचालित वाहनों को सीज किया जा रहा है। विभाग की ओर इस माह 15.37 करोड़ में से अब तक करीब 7 करोड़ रुपए टैक्स के रूप में वसूले जा चुके हैं।
परिवहन विभाग की ओर से 2023-24 का वार्षिक अग्रिम कर जमा कराने के लिए 15 मार्च निर्धारित की गई थी। इस दौरान कुछ वाहन मालिकों ने टैक्स को जमा करा दिया। इसके पश्चात परिवहन विभाग की ओर से अब सुंदरचा तिराहा पर अस्थाई कर संग्रहण चैक पोस्ट लगाकर कम्पोजिट चैकिंग की जा रही है। इसमें परिवहन विभाग, यातायात पुलिस और रोडवेज के कर्मचारी संयुक्त रूप से वाहनों के टैक्स और परमिट आदि की जांच कर रहे हैं। इसमें कर जमा नहीं कराने वाले वाहनों को सीज किया जा रहा है। ऐसे वाहन चालकों से टैक्स, जुर्माना और चालान आदि वसूले जा रहे हैं। विभाग ने तीन उडऩ दस्ते बनाए हैं। प्रतिदिन 10 से 15 वाहन सीज किए जा रहे हैं। यह कार्यवाही आगामी दिनों में भी जारी रहेगी। उल्लेखनीय है कि परिवहन विभाग की ओर से अवकाश के दिन भी कार्यालय में टैक्स, चालान, ई रवन्ना राशि आदि जमा की जा रही है।
31 मार्च तक एमनेस्टी योजना चालू : विभागीय जानकारों के अनुसार तहत मोटर यान टैक्स, विशेष सड़क टैक्स, एक बारीय टैक्स, एकमुश्त टैक्स और अधिभार 31 दिसम्बर 2022 तक का कर जमा नहीं कराया है तो वे सभी वाहन स्वामी अपने वाहन का कर 31 मार्च 2023 तक का टैक्स जमा करवाकर राज्य सरकार की एमनेस्टी योजना 2023 के तहत 31 दिसम्बर 2022 तक के ब्याज में छूट का लाभ ले सकते हैं। जिन वाहन स्वामी के भार वाहन का ई-रवन्ना चालान लम्बित है, वे वाहन स्वामी राज्य सरकार के ई-रवन्ना एमनेस्टी योजना 2023 का लाभ उठाकर 31 मार्च 2023 से पूर्व ई-रवन्ना चालानों का निस्तारण करवाकर लाभ ले सकते हैं।
फैक्ट फाइल
- 75.57 करोड़ 2022-23 का वार्षिक टारगेट
- 59.92 करोड़ की अब तक हुई वसूली
- 15.37 करोड़ मार्च माह का टारगेट
- 7.00 करोड़ अब तक हुआ वसूल
- 1133 गुड्स वाहनों से 3.75 करोड़ वसूले
- 593 गुड्स वाहनों का 1.5 करोड़ टैक्स शेष
बकाया कर वसूली के लिए तीन उडऩदस्ते तैनात
परिवहन विभाग की ओर से वाहनों के बकाया टैक्स वसूली के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए तीन उडऩदस्ते तैनात किए गए हैं। अस्थाई चैक पोस्ट भी बनाया गया है। अब तक करीब 7 करोड़ वसूले जा चुके हैं। वाहनों को सीज भी किया जा रहा है।
नैनसिंह सोढ़ा, जिला परिहवन, अधिकारी राजसमंद
Published on:
20 Mar 2023 11:33 am
बड़ी खबरें
View Allराजसमंद
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
