
अब सब्जी नहीं बेचेगी झारखंड की यह गोल्डन गर्ल
रामगढ़(झारखंड): (Jharkhand News ) पैदल चालन और क्रास कंट्री में गोल्ड मैडल (Golden girl of Jharkhand ) जीत कर झारखंड और देश (Famous female athlete selling vegetables ) का नाम रोशन करने वाली एथलीट गीता की आखिरकार राज्य सरकार ने (Now Jharkhand government awakned ) सुध ले ली। सरकार की ओर से गीता को 50 हजार रुपए नकद और 3 हजार रुपए की छात्रवृति हर माह देने की मदद दी गई है। गीता को को यह मदद तब मिल सकी कि जब उसकी माली हालत को लेकर सरकार की किरकिरी हुई। इसके बाद सरकारी अमला नींद से जागा और गीता की मदद की।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर मदद
मुख्यमंत्री हेमंत सोरन के निर्देश पर रामगढ़ उपायुक्त ने गीता को 50 हजार रुपए नकद दिए। गीता के स्पोटर््स सेंटर में खेल प्रशिक्षण के लिए भी व्यवस्था की गई। गीता कुमारी ने वाकिंग के क्षेत्र में बेहतरीन प्रदशन करते हुए अब तक राज्य स्तरीय वाकिंग प्रतियोगिता में 8 स्वर्ण पदक, 2011 एवं 2012 में पश्चिम बंगाल के कोलकाता में हुए प्रतियोगिता में कांस्य एवं रजत पदक सहित कई खिताबों को अपने नाम किया है।
सब्जी बेच रही थी
बोकारो जिला निवासी गोल्डन गर्ल गीता कुमारी जीवन-यापन के लिए सड़क किनारे सब्जी की दुकान लगा रही हैं। उसकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री ने उपायुक्त बोकारो को गीता और उनके परिवार को जरूरी सरकारी मदद उपलब्ध करा कर इस बारे में सूचित करने का निर्देश दिया था। गोल्डन गर्ल गीता रामगढ़ जिले की निवासी हैं। इसकी जानकारी मिलने के बाद उपायुक्त रामगढ़ ने पहल करते हुए गीता कुमारी को सहायता प्रदान कर मुख्यमंत्री को सूचित किया।
अब की छात्रवृत्ति की व्यवस्था
इस दौरान उपायुक्त संदीप सिंह ने कहा कि रामगढ़ जिला में ऐसे कई प्रतिभावान एथलीट्स,खिलाड़ी है जो कि विश्व स्तरीय प्रतियोगिताओं में बढय़िा प्रदशज़्न कर देश का नाम रोशन करने में सक्षम है। जिला प्रशासन रामगढ़ यह सुनिश्चित करेगा कि उन सभी खिलाडिय़ों को प्रशासन से हर तरह की संभव मदद उपलब्ध कराई जा सके। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मांडू मनोज कुमार, टाटा स्टील वेस्ट बोकारो से हेड स्टेक होल्डर मैनेजमेंट कर्नल भवानी सिंह, हेड एडमिनिस्ट्रेशन कुमार विक्रम, यूनिट हेड टीएसआरडीएस केशव रंजन, कोच टाटा स्टील खेल विभाग राजीव रंजन सहित अन्य लोग मौजूद थे।
Published on:
30 Jun 2020 06:34 pm

बड़ी खबरें
View Allरामगढ़
झारखंड
ट्रेंडिंग
