रामगढ़(झारखंड): (Jharkhand News ) आपने आम लोगों को झांसा देकर अपना उल्लू सीधा करने के किस्से देखे-सुने होंगे पर कोई न सिर्फ कानून के जानकार बल्कि उसकी पालना कराने वाले को ही झांसा देकर (Lady sub inspector trap in love ) फांस लें तो इसे नादानी ही कहा (Lady sub inspector lodged FIR of physical explotation) जाएगा। ऐसा ही हुआ पुलिस के साथ, जब एक महिला सब इंस्पेक्टर (प्रशिक्षु) अपने विभाग के एक कंप्युटर ऑपरेटर के झांसे में आ गई। झांसे में आई सब इंस्पेक्टर को जब इसकी सच्चाई समझ में आई तो अपने ही थाने में मामला दर्ज करा दिया। पुलिस ने विवाह का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिसकर्मी कंप्युटर ऑपरेटर को गिरफ्तार कर लिया। मोहब्बत के झांसे के इस प्रकरण की गाज गिरी थाना प्रभारी पर। थाना प्रभारी को निलंबित होना पड़ गया।