रामपुर। लोकसभा 2019 में भाजपा की जया प्रदा को भारी मतों से हराकर लाखों वोटों से गठबंधन के साथ सपा के आजम खान ने जीत दर्ज की है। इतना ही नहीं नौ बार रामपुर विधान सभा से विधायक रह चुके आजम खान ने पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ा था। जिसमें उन्होंने जीत दर्ज की। अब जीत के दस वें दिन यानि रविवार को आजम खान ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित को सौंपा है।